HomeShare MarketBitcoin पहुंचा 19000 डॉलर के पार, Ether और Dogecoin में भी आई...

Bitcoin पहुंचा 19000 डॉलर के पार, Ether और Dogecoin में भी आई तेजी

अगर आप बिटक्वॉइन (Bitcoin) निवेशक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पिछले कई दिनों से गिरावट के साथ कारोबार करने वाली क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन (Bitcoin) शुक्रवार को 19,000 डॉलर के पार ट्रेड कर रही है। दुनिया की सबसे बड़ी और पॉप्युलर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन शुक्रवार को 4.56 पर्सेंट के इजाफे के साथ 19,353 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। Bitcoin के अलावा दुनिया की दूसरी सबसे पॉप्युलर और बड़ी क्रिप्टो करेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर (Ether) के मार्केट प्राइस में भी इजाफा देखने को मिला। ईथर शुक्रवार को 6.04 पर्सेंट के इजाफे के साथ 1,331 डॉलर पर कारोबार कर रही है। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप पिछले 24 घंटे से 1 ट्रिलियन डॉलर के नीचे ट्रेड कर रहा है। टोटल ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप शुक्रवार को 4.81 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 941.84 बिलियन डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।

यह भी पढ़ें-RBI की सख्ती के बाद टूटकर बिखर गया शेयर, एक ही दिन में ₹200 के नीचे चला गया भाव, निवेशकों को झटका

Dogecoin, BNB और Shiba Inu में भी तेजी
पिछले 24 घंटों में कई और क्रिप्टोकरेंसीज जैसे डॉगकॉइन (Dogecoin) की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। डॉगकॉइन (Dogecoin) शुक्रवार को 4.85 पर्सेंट के इजाफे के साथ कारोबार कर रही है। वहीं शीबा इनु (Shiba Inu) भी शुक्रवार को 4.19 पर्सेंट के इजाफे के साथ कारोबार कर रही है। जबकि बायनेंस स्मार्ट चेन की बीएनबी (BNB) के कारोबार में भी शुक्रवार को 3.29 पर्सेंट का इजाफा देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें-विदेशी निवेशक ने इस कंपनी के खरीदे लाखों शेयर, ₹64.19 लाख का किया निवेश, ₹9 के पार पहुंचा भाव, दुनियाभर में कारोबार

रिपल में आई 20 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी
लेयर 1 ब्लॉकचेन नेटवर्क की डिजिटल करेंसी जैसे रिपल, सोलोना, एवलांच और कार्डानो में भी पिछले 24 घंटे में इजाफा देखने को मिला है। सोलोना ब्लॉकचेन में शुक्रवार को 4.9 पर्सेंट, रिपल में 20.62 पर्सेंट जबकि एवलांच में 6.50 पर्सेंट और कार्डानो में 4.3 पर्सेंट का इजाफा देखने को मिला। वहीं पोल्काडॉट और पॉलीगॉन में के कारोबार में भी शुक्रवार को इजाफा देखने को मिला। पिछले 24 घंटे में पोल्काडॉट 5.85 पर्सेंट और पॉलीगॉन 6.20 पर्सेंट इजाफे के साथ कारोबार कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular