HomeShare MarketBitcoin पहुंचा 19000 डॉलर के नीचे, Ether 10% की गिरावट के साथ...

Bitcoin पहुंचा 19000 डॉलर के नीचे, Ether 10% की गिरावट के साथ 2 महीने के लो पर 

पिछले कुछ दिन से क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) के मार्केट प्राइस में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। दुनिया की सबसे पॉप्युलर और बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) सोमवार को 6 पर्सेंट की गिरावट के साथ 18,830 डॉलर पर कारोबार कर रही है। साथ ही, ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप पिछले 24 घंटे में 4 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1 ट्रिलियन डॉलर के नीचे आ गया है। CoinGecko के अनुसार सोमवार को टोटल ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 974 बिलियन डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

10% गिरकर 1370 डॉलर पर आए Ether के प्राइस
बिटकॉइन के अलावा दूसरी सबसे बड़ी और पॉप्युलर क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर (Ether) में भी सोमवार को तगड़ी गिरावट देखी गई। ईथर सोमवार को 10 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,370 डॉलर पर कारोबार कर रही है। एथेरियम (Ethereum) के बड़े सॉफ्टवेयर अपग्रेड के कारण हाल के दिनों में क्रिप्टोकरेंसीज की कीमतें गिरावट के साथ कारोबार करती नजर आ रही हैं। Ether की कीमतों में मिड जून में हुए इजाफे का सबसे बड़ा कारण एथेरियम ब्लॉकचेन के अपग्रेडेशन के कारण हुआ था। 

यह भी पढ़ें-PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान की 12वीं किस्त? फौरन चेक करें नई लिस्ट, क्योंकि कट चुके हैं बहुत लोगों के नाम

Dogecoin और Shiba Inu के प्राइस में भी गिरावट 
कई और क्रिप्टोकरेंसीज जैसे डॉगकॉइन (Dogcoin) की कीमतों में सोमवार को गिरावट देखी गई। एक और जहां डॉगकॉइन (Dogecoin) 7 पर्सेंट की गिरावट के साथ 0.05 डॉलर पर कारोबार कर रही है। वहीं शीबा इनु (Shiba Inu) सोमवार को 9 पर्सेंट की गिरावट के साथ 0.000011 डॉलर पर कारोबार कर रही है। दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में एक्सआरपी, सोलोना, पोलकाडॉट, टीथर, लिटकॉइन, चेनलिंक, एपिकॉन और स्टेलर जैसी कई क्रिप्टो करेंसी के कारोबार में गिरावट देखी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular