BitCoin निवेशकों को आज फिर झटका लगा है। कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद ताजा कीमतें महीने के अपने निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। सोमवार को दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का दाम 4% घटकर 38,580 डाॅलर पर आ गया। CoinGecko के अनुसार Crypto के मार्केट कैप में भी पिछले 24 घंटों के दौरान 4% गिरावट देखने को मिली है।
BitCoin के साथ दुनिया की दूसरी सबसे चर्चित क्रिप्टोकरेंसी ईथर में भी आज 4% की गिरावट देखने को मिली है। आज ईथर 2,902 डाॅलर पर ट्रेड हो रही थी। वहीं, DogeCoin की कीमतों सोमवार को 6% की गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा ShibaInu की कीमतों में भी 6% की गिरावट देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका की आर्थिक मंदी और बांग्लादेश सरकार के नए फैसले ने बढ़ाई प्याज निर्यातकों की टेंशन
संबंधित खबरें
Avalanche, Cardano, Solana, Terra, Polkadot, XRP जैसी कम चर्चित क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भी 5 से 8% की गिरावट पिछले 24 घंटों के दौरान देखने को मिली है। दुनिया की सबसे चर्चित क्रिप्टोकरेंसी BitCoin इस समय संघर्ष कर रही है। इस साल भी BitCoin का प्रदर्शन बहुत उत्साहजनक नहीं रहा है।