Cryptocurrency Price Today : बिटक्वाॅइन (BitCoin Price Today) की कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिली। दुनिया की सबसे क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency Price Today) 5% नीचे लुढ़ककर 43,205 डाॅलर पर ट्रेड कर रही थी। बता दें, साल 2022 (YTD) में कंपनी के शेयर में अबतक 6% की गिरावट देखी जा चुकी है। वहीं, दूसरी ओर ईथर (Ethereum Price Today) की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिला।
गुरुवार को क्रिप्टोनिवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। बिटक्वाॅइन के अलावा ईथर की कीमतों में भी 5% की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट की वजह से Ether क्रिप्टोकरेंसी 3,179 डाॅलर पर ट्रेड कर रही थी। इन दो बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के अलावा DogeCoin और Shiba Inu की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली।
यह भी पढ़ें: अडानी खरीदेंगे इस शुगर कंपनी को? निवेशकों को मिल रहा है तगड़ा रिटर्न
संबंधित खबरें
इसके अलावा अगर हम बात करें अन्य क्रिप्टोकरेंसी जैसे LiteCoin, Stellar, Cardano, Solana, Polkadot की, तो इसमें भी पिछले 24 घंटे के दौरान 4 से 14% तक गिरावट देखी गई। CoinGecko के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट 2 ट्रिलियन डाॅलर के ऊपर बना हुआ है। मार्च में बिटक्वाॅइन की कीमतें 48,000 डाॅलर को पार कर गई थी। लेकिन उसके बाद से कीमतों में अस्थिरता साफ देखा जा सकता है।