HomeShare MarketBitCoin निवेशकों को आज फिर हुआ तगड़ा नुकसान, लेकिन इन क्रिप्टोकरेंसी में...

BitCoin निवेशकों को आज फिर हुआ तगड़ा नुकसान, लेकिन इन क्रिप्टोकरेंसी में हुआ सुधार 

बिटक्वाॅइन की कीमतों में गिरावट लगातार जारी है। लगातार बिकावली की वजह से दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाॅइन की ताजा कीमतें पिछले 24 घंटों के दौरान 7% नीचे आकर 25,366 पर ट्रेड कर रहा है। 18 महीने में बिटक्वाॅइन अपने सबसे निचले स्तर है। इस साल अबतक बिटक्वाॅइन की कीमतों में 43% की गिरावट देखने को मिली है। 

यह भी पढ़ें: ₹530 पर जाएगा टाटा ग्रुप का यह शेयर, राकेश झुनझुनवाला का है पसंदीदा, एक्सपर्ट बुलिश

दूसरी तरफ ईथर की कीमतों में आज 8% की गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी अपने 15 महीने के नीचले स्तर पर आ गई है। वहीं, DogeCoin और Shiba Inu की कीमतों में आज मामूली सुधार देखने को मिला है। Shiba Inu ने पिछ्ले 24 घंटे के दौरान 0.2% की तेजी पकड़ी है। 

अन्य क्रिप्टोकरेंसी जैसे Stellar, Uniswap, Polygon, Litecoin, Stellar, Terra की कीमतों बीते 24 घंटे के दौरान 15% तक की गिरावट देखने को मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया 0.36% आबादी इस समय बिटक्वाॅइन का इस्तेमालर कर रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular