HomeShare MarketBitCoin निवेशकों को आज फिर लगा झटका, चेक करें लेटेस्ट प्राइस 

BitCoin निवेशकों को आज फिर लगा झटका, चेक करें लेटेस्ट प्राइस 

क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency Price Today) के निवेशकों को आज फिर झटका लगा है। दुनिया की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली क्रिप्टोकरेंसी, बिटक्वाॅइन की ताजा कीमतें 30,000 डाॅलर के नीचे आ गई हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान बिटक्वाॅइन की कीमतों में 0.6% की गिरावट देखने को मिली है। एक बिटक्वाॅइन की ताजा कीमत घटकर 29,964 डाॅलर हो गई है। नवंबर 2021 की कीमतों की तुलना में अभी बिटक्वाॅइन 35% नीचे है। 

यह भी पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के इस स्टाॅक से हुई छप्परफाड़ कमाई, निवेशकों को 20 साल में मिला 53,000% रिटर्न

दूसरी तरफ Ether की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर आज करीब 0.5% नीचे आकर 1,784 डाॅलर पर ट्रेड कर रही है। DogeCoin की कीमतों में 0.07% और Shiba Inu की कीमतों में 0.2% की गिरावट देखने को मिली है। 

क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप की गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को घटकर 1.28 ट्रिलियन डाॅलर हो गया है। दूसरी कम चर्चित क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों की अगर बात करें तो Uniswap, XRP, Tron, Solana, Plkadot, Avalanche, Terra Litecoin की कीमतों में भी पिछले 24 घंटों के दौरान गिरावट देखने को मिली है। 

संबंधित खबरें

RELATED ARTICLES

Most Popular