BitCoin की कीमतों आज बड़ी उछाल देखने को मिली। आज 7% की उछाल के साथ मार्च के बाद पहली बार बिटक्वाॅइन की कीमतें 31000 डाॅलर को पार कर गई हैं। Coin Desk के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार की सुबह बिटक्वाॅइन की ताजा कीमतें 31,594.75 डाॅलर पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर की कीमतों में भी आज 9% की तेजी देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें: इस मल्टीबैगर स्टाॅक से निवेशकों को हुआ तगड़ा मुनाफा, एक्सपर्ट ने कहा खरीद लो
वैश्विक उथल पुथल के बीच बिटक्वाॅइन की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली रही थी। लेकिन अब लग रहा है कि एक बार फिर से कीमतों में तेजी से सुधार देखने को मिल सकता है। BitsAir एक्सचेंज के फाउंडर कुणाल जगदले कहते हैं, ‘डिजिटल टोकन के बाजार बिकावली के दौर से बाहर आ चुके हैं ऐसे में बिटक्वाॅइन की कीमतें 31,000 डाॅलर के ऊपर रहने में सक्षम हैं। 18 महीने के नीचले स्तर पर पहुंचने के बाद पिछले कुछ सेशन में कीमतों में सुधार देखने को मिला है।’
अन्य क्रिप्टोकरेंसी का क्या है हाल?
ईथर मंगलवार की सुबह 1,983 डाॅलर और Cardano 15% की सुधार के ट्रेड कर रही थी। Binance की कीमतों आज 3% की सुधार देखने को मिली। जिसके बाद ताजा कीमतें बढ़कर 319.09 डाॅलर हो गई थी।
संबंधित खबरें
PolkaDot – 0.95% की तेजी के साथ – 10.43 डाॅलर
Avalanche- 3.72% की तेजी के साथ – 28.15 डाॅलर