HomeShare MarketBitcoin और Ether में जारी है गिरावट, अब भी 1 ट्रिलियन डॉलर...

Bitcoin और Ether में जारी है गिरावट, अब भी 1 ट्रिलियन डॉलर के नीचे मार्केट कैप

ऐप पर पढ़ें

साल 2022 की शुरुआत से ही क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले साल नवंबर में बिटकॉइन (Bitcoin) 69,000 डॉलर के अपने हाइएस्ट लेवल पर ट्रेड कर रही थी, लेकिन उसके बाद से बिटकॉइन कभी उस रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं पहुंची है। दुनिया की सबसे चर्चित क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) में मंगलवार को भी गिरावट दिखाई दी। क्रिप्टो मार्केट में गिरावट की सबसे बड़ी वजह निवेशकों में मार्केट को लेकर बनी असमंजस की स्थिति है।

यह भी पढ़ें-RBI का डिजिटल रुपया भारत को बना सकता है इकोनॉमिक सुपर पॉवर? अमेरिकी डॉलर की बादशाहत होगी खत्म!

893 बिलियन डॉलर पर ट्रेड कर रहा क्रिप्टो मार्केट
बिटकॉइन (Bitcoin) मंगलवार को 1 पर्सेंट की गिरावट के साथ 17,040 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। वहीं  बिटकॉइन के अलावा दूसरी सबसे चर्चित क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर (Ether) भी मंगलवार को गिरावट के साथ ट्रेड कर रही है। ईथर 2 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,266 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। वहीं ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे ट्रेड कर रहा है। CoinGecko के अनुसार पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो मार्केट 1 पर्सेंट लुढ़ककर 893 बिलियन डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। 

यह भी पढ़ें-गौतम अडानी की एक और उपलब्धि, एशिया के ‘परोपकारी’ के नायकों की लिस्ट में तीन भारतीयों में एक अडानी भी

डॉगकॉइन और शीबा इनु में भी गिरावट
अगर हम दूसरे डिजिटल टोकन की बात करें तो मंगलवार को डॉगकॉइन (Dogecoin) गिरावट के साथ ट्रेड कर रही है। डॉगकॉइन मंगलवार को 2 पर्सेंट की गिरावट के साथ 0.10 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। वहीं दूसरी ओर शीबा इनु (Shiba Inu) मंगलवार को 0.5 पर्सेंट की मामूली गिरावट के साथ 0.000009 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। पिछले 24 घंटों में सोलोना, टीथर, यूनिस्वैप, स्टेलर, पोल्काडॉट, एक्सआरपी, कार्डानो, चेनलिंक, और पॉलीगॉन जैसे डिजिटल टोकन जहां गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वहीं लिटकॉइन और ट्रॉन में तेजी आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular