HomeShare MarketBharatPe के परफॉर्मेंस पर अशनीर ग्रोवर ने लिए मजे, कंपनी के CEO...

BharatPe के परफॉर्मेंस पर अशनीर ग्रोवर ने लिए मजे, कंपनी के CEO की हुई बहन से भिड़ंत

BharatPe के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर और कंपनी के बीच का विवाद अब तक नहीं थमा है। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अशनीर ग्रोवर ने भारतपे के खराब वित्तीय परफॉर्मेंस को लेकर कंपनी के बोर्ड सदस्यों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। वहीं, कंपनी के सीईओ सुहैल समीर ने अशनीर ग्रोवर की बहन आशीमा से कहा है कि तेरे भाई ने सारा पैसा चुरा लिया।

क्या कहा अशनीर ग्रोवर ने: भारतपे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने कहा, ‘मैंने अभी सुना कि BharatPe इंडिया पहली तिमाही में ‘डिग्रोथ’ और ‘मैक्सिमम कैश बर्न’ के साथ बंद हुआ। रजनीश कुमार और सुहैल समीर के सक्षम (एसआईसी) नेतृत्व में ये सब हुआ है।’  अशनीर ग्रोवर आगे लिखते हैं कि चाबी छिनना और हट्टी चलाना दो अलग कौशल है!’ अब नानी याद आएगी – बाजार अंतिम परीक्षा और सच्चाई है।

बहन से भिड़ गए कंपनी के सीईओ: इस बीच, अशनीर ग्रोवर की बहन आशीमा और कंपनी के सीईओ सुहैल समीर सार्वजनिक रूप से एक दूसरे से भिड़ गए हैं। दरअसल, आशीमा ने BharatPe के टॉप मैनेजमेंट को ‘बेशर्म लोगों का झुंड’ करार दिया।

संबंधित खबरें

ये पढ़ें-अशनीर ग्रोवर के करीबियों पर GST अधिकारियों की नजर, BharatPe की भी बढ़ेगी मुश्किलें

सीईओ सुहैल समीर ने आशीमा का जवाब दिया और कहा, ‘तेरे भाई ने सारा पैसा चुरा लिया। सैलरी देने के लिए काफी कम पैसा बचा है।’ इसके बाद कई लोगों ने सुहैल के इस टिप्पणी की आलोचना की। आपको बता दें कि अशनीर ग्रोवर और पत्नी माधुरी पर कंपनी की ओर से कई आरोप लगाए गए। इसके बाद माधुरी को बर्खास्त किया गया तो वहीं अशनीर ग्रोवर ने भी इस्तीफा दे दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular