भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ₹2000 के करेंसी नोटों को बदलने का आदेश जारी किया है। इन नोटों को बदलने की समय सीमा 30 सितंबर निर्धारित की गई है। यानी जून में भी नोट बदले जाएंगे। ऐसे में अगर नोट बदलने या ब्रांच में किसी अन्य महत्वपूर्ण काम के लिए जाने की योजना बनाने से पहले जून में बैंक की छुट्टियों पर एक बार नजर अवश्य डाल लें।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉली डे लिस्ट के मुताबिक जून महीने में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार की भी छुट्टी शामिल हैं। इनमें से 6 अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टियों के तहत लिस्टेड हैं, जबकि शेष छह दिन सप्ताहांत की छुट्टियां हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने छुट्टियों को तीन सेगमेंट में रखा है, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत अवकाश, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे के तहत छुट्टियां और बैंकों का क्लोजिंग अकाउंट के लिए अवकाश।
सर्वे: 64% भारतीयों के पास ₹2000 के नोट नहीं, 6% के पास ₹1 लाख से अधिक
जून 2023 में बैंक अवकाश की पूरी लिस्ट
4 जून 2023: रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
10 जून 2023: दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
11 जून 2023: रविवार को सभी बैंक बंद रहेंगे।
15 जून 2023: राजा संक्रांति के उपलक्ष्य में ओडिशा और मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
18 जून 2023: रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
₹2000 के नोट को वापस लेने की प्रक्रिया पर नजर, RBI गर्वनर बोले- नहीं आएगी दिक्कत
20 जून 2023: रथ यात्रा के चलते ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
24 जून 2023: चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहेंगे।
25 जून 2023: रविवार को बैंकों में छुट्टी रहती है।
26 जून 2023: खर्ची पूजा के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
28 जून 2023: ईद उल अजहा के लिए केरल, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
29 जून 2023: ईद उल अजहा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
30 जून 2023: रीमा ईद उल अजहा के कारण मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।