HomeShare MarketBank Holidays August: त्योहारों से भरा है अगस्त का महीना, इतने...

Bank Holidays August: त्योहारों से भरा है अगस्त का महीना, इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट चेक करें लिस्ट

Bank Holidays in August 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अगस्त महीने के लिए बैंक हॉलीडे (Bank Holidays) की लिस्ट जारी कर दी है। अगले महीने (दूसरे/चौथे शनिवार और रविवार को छोड़कर) कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगस्त में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) , रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2022), जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) और गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) समेत कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक संबंधित कोई काम है तो आप अपने राज्य की छुट्टी को चेक कर उस मुताबिक बैंक जाने का प्लान बनाएं।

सभी राज्यों के लिए नियम अलग-अलग
बता दें कि ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List 2022) के मुताबिक, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करता है। 

यह भी पढ़ें- IPO में निवेश का मौका! आ रहा है साउथ की इस कंपनी का आईपीओ, ₹600 करोड़ के होंगे नए शेयर

देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट – (Bank Holidays List in August 2022)

1 अगस्त: द्रुपका शे-जी त्योहार (सिर्फ सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।)7 अगस्त: 2022-पहला रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)8 अगस्त: मुहर्रम (Muharram) ( केवल Jammu और Kashmir के बैंक रहेंगे)9 अगस्त: मुहर्रम (अगरतल्ला, अहमदाबाद, अइज़ोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानुपर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे।)11 अगस्त: रक्षाबंधन (पूरे देश में छुट्टी)13 अगस्त:-दूसरा शनिवार  (साप्ताहिक छुट्टी)14 अगस्त:-रविवार  (साप्ताहिक छुट्टी)15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस16 अगस्त: पारसी नववर्ष (मुंबई और नागपुर में छुट्टी)18 अगस्त: जन्माष्टमी (पूरे देश में छुट्टी)21 अगस्त: रविवार  (साप्ताहिक छुट्टी)28 अगस्त: रविवार  (साप्ताहिक छुट्टी)31 अगस्त: गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे)

RELATED ARTICLES

Most Popular