Bank Holidays This Week: होली का त्यौहार नजदीक है ऐसे में बैंक कर्मियों की लम्बी छुट्टी रहेगी जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे। अगर आपका भी कोई जरूरी काम बैंक में है तो यह जरूर चेक कर लें कि आपके इलाके में बैंक खुला है या नहीं। आइए जानते हैं कि यूपी सहित अन्य राज्यों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
उत्तर प्रदेश सरकार ने 18 मार्च को होली के दिन अवकाश के बाद 19 मार्च शनिवार को भी सरकारी अवकाश घोषित किया है। यूपी सरकार में सामान्य प्रशासन के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने यह निर्देश जारी किया है। बता दें, होली 18 मार्च को है, इसके अतिरिक्त 19 मार्च को भी होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 19 मार्च को शनिवार और 20 को रविवार होने की वजह से लगातार तीन दिन सरकारी अवकाश रहेगा।
RBI के अनुसार कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?
17 मार्च 2022: होलिका दहन – बैंक इस दिन देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बंद रहेंगे।
18 मार्च 2022: होली – बैंक इस दिन अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुम्बई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
19 मार्च 2022: होली- भुवनेश्वर, इम्फाल और पटना में बैंक बंद रहेंगे।
20 मार्च 2022: रविवार को बैंक बंद रहेंगे।