HomeShare MarketBandhan Bank ने दिया कस्टमर्स को तोहफा, अब FD पर मिलेगा 7.25%...

Bandhan Bank ने दिया कस्टमर्स को तोहफा, अब FD पर मिलेगा 7.25% का तगड़ा रिटर्न

ऐप पर पढ़ें

मई के बाद आरबीआई ने लगातार अंतराल पर रेपो रेट में इजाफा किया है। रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद देश के लगभग सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों ने अपने एफडी रेट्स को बढ़ाया है। बंधन बैंक (Bandhan Bank) ने भी बल्क डिपॉजिट (2 करोड़ रुपये से अधिक की एफडी) पर इंटरेस्ट रेट को बढ़ा दिया है। इस इजाफे के बाद बैंक 7 दिन से 10 साल की एफडी पर 3.25 पर्सेंट से 5 पर्सेंट का ब्याज देगा। वहीं, बैंक 365 दिन से लेकर 15 महीने से कम के बल्क एफडी पर 7.25 पर्सेंट का अधिकतम ब्याज देगा। बढ़े एफडी रेट्स आज यानी 6 दिसंबर से लागू हैं। 

यह भी पढ़ें-Yes Bank ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, अब FD करने पर तगड़ा रिटर्न

इस टाइम पीरियड की एफडी पर मिलेगा 7.25% का ब्याज
बल्क एफडी में इजाफे के बाद बैंक 7 दिन से 28 दिन की एफडी पर 3.25 पर्सेंट, 29 दिन से 90 दिन की एफडी पर 5.55 पर्सेंट, 91 दिन से 364 दिन की एफडी पर 6 पर्सेंट और 365 दिन से लेकर 15 महीने से कम की एफडी पर अधिकतम 7.25 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। वहीं, बैंक 15 महीने से लेकर 5 साल से कम की एफडी पर 6.15 पर्सेंट और 5 साल से लेकर 10 साल की एफडी पर 5 पर्सेंट का ब्याज देगा।

यह भी पढ़ें-Bitcoin और Ether में जारी है गिरावट, अब भी 1 ट्रिलियन डॉलर के नीचे मार्केट कैप

यस बैंक दे रहा अधिकतम 7 पर्सेंट का ब्याज 
यस बैंक ने भी 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। ब्याज दरों में इस बदलाव के बाद बैंक 7 दिन से 120 महीने की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 3.25 पर्सेंट से 6.75 पर्सेंट का ब्याज देगा। दूसरी ओर बैंक इसी टाइम पीरियड की एफडी पर अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 3.75 पर्सेंट से 7.50 पर्सेंट का ब्याज देगा। जबकि बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 1 साल से 3 साल की एफडी पर अधिकतम 7 पर्सेंट का ब्याज देगा। बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 5 दिसंबर से लागू है।

RELATED ARTICLES

Most Popular