HomeShare MarketAxis Bank ने एफडी की दरों में किया बदलाव, ग्राहकों को मिलेगा...

Axis Bank ने एफडी की दरों में किया बदलाव, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा रिटर्न

फिक्सड डिपाॅजिट (FD) एक सुरक्षित निवेश है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग इस योजना में निवेश करते रहते हैं। वहीं, ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बैंक भी समय-समय पर एफडी की दरों में बदलाव करते रहते हैं। होली से पहले कई बैंकों ने एफडी की दरों में बदलाव किया किया था। अब एक्सिस बैंक (Axis Bank) की तरफ से बड़ी अपडेट आई है। बैंक ने एफडी की दर में बदलाव किया है। बता दें, नई दरें 21 मार्च से प्रभावी रहेंगी।

यह भी पढ़ें: डीजल की कीमतों 25 रुपये के इजाफे के बाद पेट्रोल पंप के बाहर लगी कतार!

इन ग्राहकों को होगा फायदा 

एक्सिस बैंक की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार 1 साल 11 दिन या उससे अधिक और 1 साल 25 दिन से कम की फिक्सड डिपाॅजिट पर अब ग्राहकों को 5.30% ब्याज मिलेगा। बैंक की तरफ से 5 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया गया है। पहले इतने समय के एफडी पर 5.25% ब्याज मिलता था। इसके अलावा अन्य सभी की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बैंक की तरफ से सबसे अधिक ब्याज 5 साल से 10 साल के एफडी पर दिया जाता है। बैंक इतने समय के लिए एफडी करवाने वाले ग्राहकों को 5.75% ब्याज दे रहा है। 

वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर मिल रहा है 6.50% तक ब्याज 

एक्सिस बैंक की तरफ से सीनियर सिटीजन ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उन्हें सामान्य ग्राहकों से अधिक ब्याज दिया जा रहा है। 7 दिन से 10 साल तक के एफडी पर बैंक 2.5% से 6.5% तक ब्याज दे रहा है। बता दें, बैंक ने 17 मार्च को भी एफडी की दरों में बदलाव किया था। तब लेकिन 2 करोड़ रुपये या उससे अधिक निवेश करने वाले ग्राहकों को ही फायदा हुआ था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular