ऐप पर पढ़ें
स्मॉल फाइनेंस बैंक सेक्टर (AU Small Finance Bank) में रविवार को बड़ी जानकारी सामने आई। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (Fincare Small Finance Bank) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग हुई थी। इसी मीटिंग में बोर्ड के सदस्यों ने फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक को मर्ज (विलय) करने की मंजूरी दे दी। यानी आने वाले समय में फिन केयर स्मॉल फाइनेंस बैंक का विलय एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में किया जाएगा। बता दें, सोमवार को कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ ओपन हुए हैं। सुबह 9.20 मिनट पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक शेयर 1.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 677.30 रुपये के लेवल पर बीएसई में ट्रेड कर रहे थे।
1 शेयर पर 6 बोनस शेयर देने का कंपनी ने किया ऐलान, अपर सर्किट पर शेयर, निवेशक गदगद
किस तरह से होगा ये मर्जर
मर्जर 1 फरवरी 2023 या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से दी गई तारीख पर किया जाएगा। मर्जर के बाद फिन केयर स्मॉल फाइनेंस बैंक के निवेशकों को 2000 शेयर पर AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के 579 शेयर दिए जाएंगे। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का मार्केट कैप 45,593.24 करोड़ रुपये का है।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का हेडक्वार्टर राजस्थान का जयपुर शहर में है। कंपनी के पास कुल 1000 शाखाएं हैं। वहीं, इस स्मॉल बैंक के पास 30 लाख कस्टमर हैं।
1 शेयर पर 22 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट कल
किसके पास कितना एसेट
30 सितंबर तक के डाटा के अनुसार एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल एसेट 95,977 करोड़ रुपये का है। इसमें नेट वर्थ 11,763 करोड़ रुपये का है। वहीं, फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक का टोटल एसेट 14,777 करोड़ रुपये का है। और नेट वर्थ 1539 करोड़ रुपये का है। बता दें, सितंबर तिमाही की शेयर होल्डिंग्स के अनुसार एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 25.49 प्रतिशत है। जबकि फिनकेयर में प्रमोटर्स के पास 78.58 प्रतिशत हिस्सा है।