HomeShare MarketAir India के रिटायर्ड पायलट बनेंगे कमांडर! Tata ग्रुप की ये है...

Air India के रिटायर्ड पायलट बनेंगे कमांडर! Tata ग्रुप की ये है योजना

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने पायलटों की रिटायरमेंट के बाद उन्हें फिर से पांच साल के लिए काम पर रखने की पेशकश की है। एयरलाइन ने परिचालन में स्थिरता लाने के इरादे से यह पहल की है। यह जानकारी आंतरिक ई-मेल से मिली है। हालांकि, एयर इंडिया ने आधिकारिक तौर पर किसी तरह का बयान नहीं दिया है।

एयर इंडिया के उप-महाप्रबंधक (कार्मिक) विकास गुप्ता ने एक आंतरिक मेल में कहा, ‘‘हमें यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि एयर इंडिया में कमांडर के रूप में 5 साल की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, सेवानिवृत्ति के बाद आपको अनुबंध पर भर्ती करने के बारे में विचार किया जा रहा है।’’ मेल के अनुसार, इच्छुक पायलटों को 23 जून तक लिखित सहमति के साथ अपना विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

ये पढ़ें-Uber इंडिया ने ग्राहकों को किया अलर्ट, अब ये 2 कार्ड नहीं स्वीकार करेगी कंपनी

बहरहाल, यह कदम ऐसे समय उठाया गया है कि जब कंपनी 300 विमानों के अधिग्रहण को लेकर बातचीत कर रही है। कंपनी ने चालक दल के सदस्यों सहित अपने कर्मचारियों के लिए एक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना यानी वीआरएस भी शुरू की है और साथ ही साथ ही नए युवाओं की भर्ती भी कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular