HomeShare MarketAir India के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: 1 सितंबर से वेतन...

Air India के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: 1 सितंबर से वेतन में कटौती होगी बंद

एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया (Air India) के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। एयर इंडिया 1 सितंबर से सभी कर्मचारियों के वेतन को पूर्व-कोविड स्तरों पर बहाल करेगी। कंपनी क्रू लेओवर भत्ते और भोजन व्यवस्था में भी संशोधन करेगी।

कंपनी ने क्या कहा?
एयर इंडिया ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से कर्मचारियों के वेतन में जो कटौती की जा रही थी वह अब एक सितंबर से बंद कर दी जाएगी। इससे एयरलाइन के कर्मचारियों को महामारी से पहले तक जो वेतन मिलता था अब वही वेतन उन्हें एक सितंबर से मिलने लगेगा।
एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि एयरलाइन सभी कर्मचारियों के वेतन में की जा रही कटौती एक सितंबर 2022 से बंद कर देगी। उन्होंने कहा कि लाभप्रदता के लिए एयरलाइन को अभी बहुत कुछ करना होगा। कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित एयरलाइन उद्योग को लागत कम करने के लिए वेतन कटौती समेत कई कदम उठाने पड़े थे।

यह भी पढ़ें- 3 महीने बाद आज मार्केट में लाॅन्च हुआ IPO, दांव लगाने वाले पहले ही दिन मालामाल, 32% हाई पर हुई लिस्टिंग

टाटा ग्रुप ने किया इसी साल किया टेकओवर
टाटा समूह ने इस वर्ष जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया। एयरलाइन ने एक सितंबर से क्रू सदस्यों के भत्तों और भोजन व्यवस्था में संशोधन करने का भी निर्णय किया है।


 

RELATED ARTICLES

Most Popular