Aether Industries IPO: एथर इंडस्ट्रीज के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन पूरा होने के बाद अब सब की निगाहें लिस्टिंग और ग्रे मार्केट पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि यह आईपीओ 31 मई यानी कल शेयर बाजार में एंट्री कर सकता है। इस आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशक BSE की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपना अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं। आइए जानते मार्केट में एथर इंडस्ट्रीज के आईपीओ की क्या स्थिति है।
यह भी पढ़ें: 1 जून से हफ्ते में चार दिन काम, ब्रिटेन में बाकी दिन आराम
एथर इंडस्ट्रीज GMP
ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले विश्लेषकों के अनुसार एथर आईपीओ आज ग्रे मार्केट में 17 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार को यही 10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। यानी आज 7 रुपये की बढ़त के साथ एथर इंडस्ट्रीज ट्रेड कर रही है। जोकि निवेशकों के लिए अच्छा संकेत है।
ऐसे चेक करें अपना ऑलटमेंट
एथर आईपीओ के लिस्टिंग की संभावित तारीख 31 मई 2022 है। निवेशक अपना अलॉटमेंट BSE की वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। निवेशक bseindia.com/investors/appl_check.aspx या linktime.co.in/MIPO/ipoallotment.html पर डायरेक्ट जाकर भी चेक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
यह है पूरा प्रोसेस –
1- निवेशक सबसे पहले – bseindia.com/investors/appl_check.aspx पर जाएं।
2- Aether आईपीओ Select करें।
3- Aether IPO का एप्लीकेशन नंबर लिखें।
4- पैन से जुड़ी जानकारी साझा करें।
5- I’m not a robot पर क्लिक करें।
6- अंत में SUBMIT बटन पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर अलॉटमेंट को लेकर जानकारी दिखाने लगेगी।