ऐप पर पढ़ें
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में अच्छी तेजी आई है। रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर सोमवार को 4 पर्सेंट की तेजी के साथ 24.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। अपने हाई से 99 पर्सेंट लुढ़कने के बाद रिलायंस पावर के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर 1.13 रुपये से बढ़कर 24 रुपये के पार पहुंच गए हैं। मार्केट एक्सपर्ट रिलायंस पावर के शेयरों को लेकर पॉजिटिव हैं। उनका कहना है कि कंपनी के शेयर शॉर्ट टर्म में 30 रुपये तक जा सकते हैं।
99% लुढ़कने के बाद 2000% चढ़े कंपनी के शेयर
रिलायंस पावर के शेयर 274.84 रुपये के अपने हाई लेवल से 99 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए थे। कंपनी के शेयर 23 मई 2008 को 274.84 रुपये पर थे, जो कि 27 मार्च 2020 को 1.13 रुपये पर पहुंच गए थे। इसके बाद से रिलायंस पावर के शेयरों में अच्छी तेजी आई है। कंपनी के शेयर 1 जनवरी 2024 को 24.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। रिलायंस पावर के शेयरों में पिछले 4 साल से भी कम में 2000 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 25.19 रुपये है। वहीं, रिलायंस पावर के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 9.05 रुपये है।
यह भी पढ़ें- ₹200 के पार पहुंचे भेल के शेयर, 19422 करोड़ का प्रोजेक्ट मिलने की खबर
शॉर्ट टर्म में 28 से 30 रुपये तक जा सकते हैं शेयर
च्वॉइस ब्रोकिंग के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर सुमित बागड़िया का कहना है कि रिलायंस पावर के शेयर पॉजिटिव दिख रहे हैं और हाई रिस्क इनवेस्टर्स 28-30 रुपये के शॉर्ट टर्म टारगेट के लिए कंपनी के शेयरों को होल्ड कर सकते हैं। कंपनी के शेयरों में 21 रुपये पर स्टॉप लॉस बनाए रखना जरूरी है। प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज के हेड अविनाश गोरक्षकर का कहना है कि रिलायंस पावर ही नहीं, बल्कि टाटा और अडानी पावर के शेयरों में भी हालिया महीनों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। पावर सेक्टर में टैरिफ बढ़ोतरी की वजह से इन पावर शेयरों में उछाल आया है। इससे पावर कंपनियों के मार्जिन में सुधार आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- 1 जनवरी को बुलेट ट्रेन की तरह भागने लगा रेलवे का यह शेयर, 9% चढ़ा भाव, तेजी के पीछे बड़ी वजह