HomeShare Market95% तक लुढ़क गए शेयर, अब YES Bank के शेयरों ने बनाया...

95% तक लुढ़क गए शेयर, अब YES Bank के शेयरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, इस मामले में नंबर-1 हुआ स्टॉक

ऐप पर पढ़ें

यस बैंक के शेयरों में इनवेस्टर्स को तगड़ा नुकसान हुआ है। पिछले 5 साल में यस बैंक (Yes Bank) के शेयर 95 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। यस बैंक के शेयरों ने अब नया मुकाम हासिल किया है। प्राइवेट सेक्टर बैंक का शेयर सबसे ज्यादा शेयरहोल्डर्स वाला शेयर बन गया है। लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग पैटर्न बताता है कि मार्च तिमाही के आखिर में यस बैंक के 50.57 लाख शेयरहोल्डर्स रहे। 

50 लाख शेयरहोल्डर्स क्रॉस करने वाला पहला स्टॉक 
यस बैंक (YES Bank) न केवल 50 लाख शेयरहोल्डर्स को क्रॉस करने वाला पहला स्टॉक है, बल्कि यह इकलौता बैंक है जिसमें शेयरहोल्डर्स की संख्या डेबिट कार्ड होल्डर्स से कहीं ज्यादा है। प्राइवेट सेक्टर बैंकों में शेयरहोल्डर्स और डेबिट कार्ड होल्डर्स का रेशियो औसतन 7.7 पर्सेंट है, लेकिन यस बैंक के मामले में यह 114.3 पर्सेंट रहा है। ICICI डायरेक्ट के डेटा से यह पता लगता है।

यह भी पढ़ें- 11% लुढ़का यह शेयर, मिनटों में LIC को लगी ₹3900 करोड़ की चपत

2 लाख रुपये तक के निवेश वाले शेयरहोल्डर्स की संख्या 49.7 लाख
कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के डेबिट कार्ड होल्डर्स 2.82 करोड़ हैं। वहीं, बैंक के शेयरहोल्डर्स की संख्या सिर्फ 5.82 लाख है। बैंक का डेबिट कार्ड और शेयरहोल्डर्स का रेशियो 2.1 पर्सेंट रहा है। दिसंबर 2022 तिमाही के आखिर में यस बैंक के शेयरहोल्डर्स की संख्या 48 लाख थी। यस बैंक (YES Bank) के 50 लाख से ज्यादा के शेयरहोल्डर बेस में 2 लाख रुपये तक के इनवेस्टमेंट वाले शेयरहोल्डर्स की संख्या 49.7 लाख है। यस बैंक के शेयर 17 अप्रैल 2023 को बीएसई में 15.32 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। इस साल अब तक यस बैंक के शेयरों में 29 पर्सेंट की गिरावट आई है। 

यह भी पढ़ें- Go First से बाहर हो सकता है वाडिया ग्रुप, डील के लिए शुरू की बातचीत
 
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular