HomeShare Market93% टूटकर 3.20 रुपये पर आ गया यह शेयर, 11 महीने में...

93% टूटकर 3.20 रुपये पर आ गया यह शेयर, 11 महीने में ही 1 लाख का निवेश घटकर ₹6000 हो गया

ऐप पर पढ़ें

Stock Crash: आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने इस साल 2022 में अब तक लगभग 93% तक टूट गया है। इस साल यह शेयर YTD में 53 रुपये से टूटकर 3.20 रुपये पर आ गया। हम बात कर रहे हैं फ्यूचर ग्रुप (Future Group) की कंपनी फ्यूचर रिटेल (Future Retail share) के शेयरों की। दरअसल, दिवालिया प्रक्रिया में चल रही कंपनी लगातार विवादों में है। इससे शेयर को काफी नुकसान हुआ है।

निवेशकों का 1 लाख घटकर 6 हजार हुआ 
बता दें कि फ्यूचर रिटेल का शेयर 6  जनवरी 2022 को एनएसई पर 53 रुपये पर कारोबार कर रहा था। अब यह 8 दिसंबर तक 93% तक गिरकर 3.20 रुपये पर पहुंच गया। यानी जिस किसी निवेशक ने इस शेयर में इस साल के शुरुआत में 1 लाख रुपये लगाया होगा, उसका एक लाख घटकर मात्र 6,037 रुपये ही रह गया। आपको बता दें कि फ्यूचर ग्रुप का यह शेयर इस साल लगातार गिरा है। इससे उन शेयरहोल्डर्स को तगड़ा नुकसान हुआ है, जिन्होंने अब तक इसमें अपने निवेश को बनाए रखा है। 

यह भी पढ़ें- ₹350 के शेयर पर 1000% का स्पेशल मुनाफा, खबर सुन शेयर खरीदने टूटे निवेशक, लगातार चढ़ रहा भाव

शेयर गिरने की वजह क्या है?
कर्ज तले दबी यह कंपनी पिछले कुछ सालों से लगातार विवादों में है। फ्यूचर रिटेल ने अमेजन के साथ चल रहे विवाद और अन्य चीजों के बीच अपने कर्जदाताओं को 5,322.32 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया है। मार्च में, BoI ने एक सार्वजनिक नोटिस के जरिए FRL के ऐसेट पर दावा किया था। बता दें किशोर बियानी के नेतृत्व वाले फ्यूचर ग्रुप की एक प्रमुख फर्म फ्यूचर रिटेल को अब अपने ऋणदाताओं द्वारा ‘‘नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल’’ द्वारा दायर दिवाला प्रक्रिया से जूझ रही है। कंपनी के शीर्ष प्रबंधन में  किशोर बियानी, राकेश बियाणी, राहुल गर्ग, रवींद्र धारीवाल, गगन सिंह व जैकब मैथ्यू शामिल हैं।

गजब का रिटर्न: इस शेयर में 7 दिन में पैसे हुए डबल, ₹23 से बढ़कर ₹48 हुआ भाव, हर दिन लग रहा अपर सर्किट

क्या है विवाद?
दरअसल, साल 2019 में अमेजन ने 1500 करोड़ रुपए में फ्यूचर कूपन जो कि फ्यूचर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी ही है, उसमें 49% हिस्सेदारी खरीदी थी। इस डील के तहत अमेजन को 3 से 10 साल के भीतर फ्यूचर रिटेल में हिस्सेदारी खरीदने का भी अधिकार मिला था। लेकिन 2020 में फ्यूचर ग्रुप ने अपने रिटेल, होलसेल और लॉजिस्टिक्स बिजनेस को मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल को 24,713 करोड़ रुपए में बेचने की घोषणा की। इसी के बाद से अमेजन, फ्यूचर ग्रुप और रिलायंस रिटेल में विवाद शुरू हो गया था। 


 

RELATED ARTICLES

Most Popular