HomeShare Market92 रुपये से बढ़कर ₹41,898 पर पहुंच गया यह शेयर, निवेशकों के...

92 रुपये से बढ़कर ₹41,898 पर पहुंच गया यह शेयर, निवेशकों के 1 लाख रुपये बन गए ₹4.5 करोड़ 

Multibagger Stock Return: आज हम आपको एक शानदार मल्टीबैगर शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने निवेशकों को लंबी अवधि में करोड़पति बना दिया। यह शेयर पिछले 23 सालों में ₹1 लाख के निवेश को ₹4.5 करोड़ बना दिया। इस दौरान यह शेयर 93 रुपये से बढ़कर 41,898 रुपये पर पहुंच गया। इस शेयर का नाम है-  हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड (Honeywell Automation India Ltd)। बता दें कि हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड एक लार्ज कैप फर्म है। इसका मार्केट कैप कि  37,117.55 करोड़ रुपये है।

कंपनी के शेयर प्राइस हिस्ट्री
एनएसई पर हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड के शेयर आज 41,898.00 प्रति शेयर पर बंद हुए। 1 जनवरी 1999 को स्टॉक की कीमत ₹93 प्रति शेयर से चढ़कर 41,898.00 पर पहुंच गई। इस दौरान इस शेयर ने 44,951.61% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि 23 साल पहले इस स्टॉक में किया गया ₹1 लाख का निवेश अब बढ़कर ₹4.50 करोड़ हो गया होगा। स्टॉक की कीमत पिछले पांच सालों में 1 सितंबर, 2017 को ₹13,334,05 से बढ़कर वर्तमान बाजार मूल्य तक पहुंच गई है। इस दौरान इसने 214.22% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- 52 वीक हाई पर पहुंचा टाटा ग्रुप का यह शेयर, एक्सपर्ट ने दिया 1340 रुपये का टारगेट

पिछले 1 साल में स्टॉक में 7.16% की वृद्धि हुई है और YTD के आधार पर, 2022 में अब तक स्टॉक 1.43% गिर गया है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में यह शेयर 3.85% चढ़ा है। एनएसई पर स्टॉक ने 05-अक्टूबर-2021 को ₹47,275.95 के 52-सप्ताह के उच्च स्तर और 26-मई-2022 को ₹30,185.35 के 52-सप्ताह के निचले स्तर को छुआ था। यानी मौजूदा बाजार मूल्य पर ₹41,898.00 शेयर 52-सप्ताह के उच्च स्तर से 11.37% नीचे और 52-सप्ताह के निचले स्तर से 38.80% ऊपर कारोबार कर रहा है। 

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular