HomeShare Market900 रुपये तक जा सकता है टाटा का यह स्टाॅक, एक्सपर्ट ने...

900 रुपये तक जा सकता है टाटा का यह स्टाॅक, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह 

शेयर बाजार में निवेश जोखिमों से भरा रहता है। लेकिन अगर आप सोच समझकर निवेश करते हैं तो यहां मुनाफा कमाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि कंपनी का फंडामेंटल बेहतर हो। टाटा कंज्यूमर्स (Tata Consumer Share Price) उन्हीं में से एक स्टाॅक है जो बेहतर रिटर्न आने वाले समय में दे सकते हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 की एनुअल रिपोर्ट में 6 अलग-अलग रणनीति पर बात की थी।  

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल लिखते हैं, ‘टाटा कंज्यूमर अपने कोर बिजनेस को गति देने के लिए नए मौके, सप्लाई चेन का डिजिटलाइजेशन, प्रोडक्ट का एक्सपेंशन और नए इनोवशन पर कंपनी का फोकस है।’ कंपनी हेल्थ और वेलनेस प्रोडक्ट पर भी फोकस कर रही है। 

यह भी पढ़ें: हफ्ते में चार दिन काम, तीन दिन आराम? मोदी सरकार 1 जुलाई से लागू कर सकती है ये नियम

ब्रोकरेज फर्म आगे कहते हैं, ‘टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट टाटा सम्पन्न का निर्माण कर रहे हैं। यह उनकी पेंट्री श्रेणी में आता है। इसकी ग्रोथ डबल डिजिट तक जा सकती है।’ कंपनी के प्रदर्शन और ग्रोथ को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने 900 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि मौजूदा लेवल से 25% अधिक है। वहीं, फर्म ने बाय रेटिंग भी दी है। 

पिछले 6 महीने में कैसा रहा है कंपनी का प्रदर्शन 

टाटा कंज्यूमर के शेयर की कीमत 28 दिसंबर 2021 को 726 रुपये थी। तब से अबतक इसके शेयर की कीमत बढ़कर 730 रुपये के लेवल पर पहुंच गई है। वहीं, बीते एक महीने के प्रदर्शन पर नजर दौड़ाएं तो कंपनी के शेयर कीमत में 20.15% की गिरावट देखने को मिली है। 

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular