HomeShare Market9 रुपये से कम का यह शेयर 1400 रुपये के पार, अब...

9 रुपये से कम का यह शेयर 1400 रुपये के पार, अब क्रॉम्प्टन ग्रीव्स का बड़ा दांव

9 रुपये से कम कीमत वाले एक स्टॉक ने तगड़ा रिटर्न दिया है। यह शेयर बटरफ्लाई गांधीमथी एप्लायंसेज का है। कंपनी के शेयर अब 1400 रुपये के पार पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले कुछ सालों में इनवेस्टर्स को 15,000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। दिसंबर 2021 तिमाही के डेटा के मुताबिक, दिग्गज इनवेस्टर डॉली खन्ना की कंपनी में 1.44 फीसदी हिस्सेदारी रही। क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमर अब बटरफ्लाई गांधीमथी पर बड़ा दांव लगा रही है।  

1 लाख रुपये बन गए होते 1.6 करोड़ रुपये
बटरफ्लाई गांधीमथी एप्लायंसेज के शेयर 13 मार्च 2009 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 8.32 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 23 फरवरी 2022 को 1400 रुपये के स्तर पर हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले 13 साल से कम में 16,800 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 13 मार्च 2009 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 1.6 करोड़ रुपये के करीब होता।

यह भी पढ़ें- राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो का यह स्टॉक रूस-यूक्रेन संकट में कर सकता है कमाल

1 लाख रुपये बन गए होते 10 करोड़ रुपये
वहीं, 9 जुलाई 1999 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में बटरफ्लाई गांधीमथी एप्लायंसेज के शेयर 1.40 रुपये के स्तर पर थे। अगर इसस लेवल पर किसी व्यक्ति ने कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो आज की तारीख में वह पैसा 10 करोड़ रुपये के करीब होता। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1,419 रुपये है। वहीं, बटरफ्लाई गांधीमथी एप्लायंसेज के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 478 रुपये है। 

यह भी पढ़ें- 6 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के लिए Good News, ईपीएफ क्लेम के लिए ई-नॉमिनेशन की बाध्यता खत्म

बटरफ्लाई गांधीमथी में 55% हिस्सेदारी खरीद रही क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमर
क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स ने बटरफ्लाई गांधीमथी एप्लायंसेज में 55 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए डिफिनिटिव एग्रीमेंट्स पर दस्तखत किए हैं। क्रॉम्प्टन ग्रीव्स 1,403 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से यह हिस्सेदारी खरीदेगी और डील की वैल्यू 1,379.68 करोड़ रुपये तक हो सकती है। क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमर, बटरफ्लाई गांधीमथी में 26 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए पब्लिक शेयरहोल्डर्स के खातिर ओपन ऑफर लेकर आएगी। यह ओपन ऑफर 1,433.9 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से आएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular