HomeShare Market9 रुपये में विदेश घूमने का मौका, ये एयरलाइन दे रही धमाकेदार...

9 रुपये में विदेश घूमने का मौका, ये एयरलाइन दे रही धमाकेदार ऑफर, 26 अगस्त तक मौका

अगर आप वियतनाम की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, vietjet airlines ने एक ऐसा ऑफर लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप सिर्फ 9 रुपये की शुरुआती कीमत पर भी हवाई सफर कर सकेंगे।

वैसे तो यह ऑफर 15 अगस्त से चल रहा है लेकिन आखिरी तिथि 26 मार्च यानी कल तक है। यह ऑफर वियतनाम और भारत के बीच 17 रूट के लिए वैलिड है। इसमें दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद और मुंबई के अलावा वियतनाम की राजधानी हनोई, हो ची मिन्ह, डा नांग और फु क्वोक भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक VietJet भारत के मुख्य डेस्टिनेशन को दक्षिण पूर्व एशिया (बाली, बैंकॉक, सिंगापुर, कुआलालंपुर), पूर्वोत्तर एशिया (सियोल, बुसान, टोक्यो, ओसाका, ताइपे) और एशिया प्रशांत के साथ जोड़ने की सोच रहा है। VietJet वर्तमान में नई दिल्ली/मुंबई को वियतनाम के हनोई/हो ची मिन्ह सिटी से प्रति सप्ताह 4 उड़ानों के साथ जोड़ता है। सितंबर 2022 से, VietJet ग्यारह अतिरिक्त मार्गों का संचालन करेगी।

बता दें कि एक भारतीय और वियतनामी शहर के बीच सीधी उड़ान में लगभग पांच से छह घंटे लगते हैं, लेकिन बैंकॉक या सिंगापुर से जुड़ने में यात्रा का समय दोगुना होकर 10 या 12 घंटे हो सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular