ऐप पर पढ़ें
Stock Split: स्मॉल-कैप कंपनी आरओ ज्वेल्स (RO Jewels) के बोर्ड ने 5:1 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। यानी एक शेयर पांच हिस्सों में बंटेगा। बता दें कि इस खबर के बाद आरओ ज्वेल्स शेयरों में आज तगड़ी तेजी है। कंपनी के शेयर आज 4.94% चढ़कर 64.80 पर पहुंच गए। यह शेयर पिछले 9 महीनों में 1400 पर्सेंट से ज्यादा का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है।
क्या कहा कंपनी ने?
स्टॉक मार्केट को दी गई जानकारी में RO Jewels ने बताया कि आपको सूचित किया जाता है कि विनियम 30 और सेबी विनियम, 2015 के किसी भी अन्य विनियमन के अनुसार, कंपनी के निदेशक मंडल की एक बैठक गुरुवार 29 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। बैठक में, बोर्ड ने कई अहम फैसले लिए। बोर्ड ने 5:1 के रेशियो में शेयर विभाजन को मंजूरी दी। इसका फेस वैल्यू 10 रुपये है।
56 रुपये का यह शेयर देगा मल्टीबैगर रिटर्न! अभी दांव लगाने से 113% मुनाफा, एक्सपर्ट बोले- जल्दी खरीदो
9 महीने में 1440% का रिटर्न
आपको बता दें कि आरओ ज्वेल्स के शेयर ने इस साल तगड़ा रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर मात्र 9 महीनों में ही 4.21 (29 मार्च 2022 का बंद प्राइस) से बढ़कर 64.70 रुपये तक पहुंच गए। इस दौरान इसने अपने निवेशकों को लगभग 1440% का रिटर्न दिया है। यानी 9 महीने में ही निवेशकों के एक लाख बढ़कर 15.35 लाख रुपये हो जाते।
3 शेयरों के निवेशक नए साल पर होंगे मालामाल! पहले ही सप्ताह मिलेंगे बंपर बोनस शेय
दो साल पहले आया था IPO
आरओ ज्वेल्स का आईपीओ दो साल पहले आया था। इसका इश्यू साइज 4.91 करोड़ रुपये था। प्राइस बैंड ₹36 था। 25 मार्च, 2020 को शेयरों की लिस्टिंग हुई थी।