ऐप पर पढ़ें
इंडस्ट्रियल प्रॉडक्ट्स बनाने वाली एक छोटी कंपनी ने बड़े तोहफे का ऐलान किया है। यह कंपनी स्प्रेकिंग एग्रो इक्विपमेंट है। स्मॉलकैप कंपनी 2:3 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, स्प्रेकिंग एग्रो इक्विपमेंट हर 3 शेयर पर 2 बोनस शेयर देगी। स्प्रेकिंग एग्रो इक्विपमेंट (Sprayking Agro Equipment) ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 25 अप्रैल 2023 फिक्स की है।
9 महीने में शेयरों में 550% से ज्यादा का उछाल
स्प्रेकिंग एग्रो इक्विपमेंट (Sprayking Agro Equipment) के शेयरों में पिछले 9 महीने में करीब 556 पर्सेंट का उछाल आया है। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 18 जुलाई 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 20.10 रुपये के स्तर पर थे। स्प्रेकिंग एग्रो इक्विपमेंट के शेयर 10 अप्रैल 2023 को 131.95 रुपये पर बंद हुए हैं। यह कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल भी है। वहीं, स्प्रेकिंग एग्रो इक्विपमेंट के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 20.10 रुपये है।
यह भी पढ़ें- मुनाफे वाली कंपनी ने हर शेयर पर ₹12 देने का किया ऐलान, 6% उछला भाव
3 साल में स्प्रेकिंग एग्रो के शेयरों ने दिया 895% का रिटर्न
स्प्रेकिंग एग्रो इक्विपमेंट के शेयरों में पिछले 3 साल में 895 पर्सेंट का उछाल आया है। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 27 मार्च 2020 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 13.25 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 10 अप्रैल 2023 को बीएसई में 131.95 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। वहीं, इस साल अब तक स्प्रेकिंग एग्रो के शेयरों में 215 पर्सेंट का उछाल आया है। साल की शुरुआत में 11 जनवरी 2023 को कंपनी के शेयर बीएसई में 41.80 रुपये पर थे, जो कि 10 अप्रैल 2023 को 131.95 रुपये पर बंद हुए हैं।
यह भी पढ़ें- बैंक के टॉप अफसर को लेकर आई बड़ी खबर, 17% से ज्यादा चढ़ गए शेयर
दुनिया के कई देशों में है कंपनी का कस्टमर बेस
स्प्रेकिंग इक्विपमेंट कैपिटल गुड्स इंडस्ट्री में काम करती है। कंपनी ब्रास फिटिंग्स, फोर्जिंग इक्विपमेंट, ट्रांसफॉर्मर पार्ट्स और दूसरे कस्टमाइज्ड ब्रास पार्ट्स बनाती है। कंपनी का कस्टमर बेस अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, युनाइटेड अरब एमिरेट्स और भारत में है। कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 36.41 पर्सेंट है।
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।