बिजनेसमैन गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उनके भाई विनोद शांतिलाल अडानी भी दौलत की रेस में पीछे नहीं हैं। दुबई बेस्ड बिजनेसमैन विनोद शांतिलाल अडानी 1,69,000 करोड़ की टोटल वेल्थ के साथ छठवें सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। यह बात IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में कही गई है। लिस्ट में बताया गया है कि पिछले 5 साल में विनोद शांतिलाल अडानी की दौलत 9.5 गुना बढ़ी है।
एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर के बिजनेस में हैं विनोद शांतिलाल अडानी
गौतम अडानी की तरह उनके भाई विनोद शांतिलाल अडानी भी एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर के बिजनेस में हैं और वह दुबई में रहते हैं। हुरुन की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘जहां गौतम अडानी एंड फैमिली की दौलत पिछले पांच साल में 15.4 गुना बढ़ी है। वहीं, विनोद शांतिलाल अडानी एंड फैमिली की वेल्थ पिछले पांच साल में 9.5 गुना बढ़ी है।’ रिपोर्ट के मुताबिक, विनोद शांतिलाल अडानी की रैंक साल 2018 में 49वीं थी, इस साल वह अमीरों की लिस्ट में छठवें नंबर पर पहुंच गए हैं और उनकी नेटवर्थ 28 पर्सेंट या 36,969 करोड़ रुपये बढ़ी है।
यह भी पढ़ें- ₹1.22 के इस शेयर ने 1 लाख के निवेश को ₹30.73 करोड़ बनाया, निवेशकों को 307281% का दिया रिटर्न
हर दिन 102 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई
हुरुन की रिपोर्ट के मुताबिक, विनोद शांतिलाल अडानी ने साल 2021 से हर दिन 102 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। अगर दोनों अडानी ब्रदर्स की टोटल वेल्थ को ले लें तो यह 12,63,400 करोड़ रुपये या हुरुन इंडियन रिच लिस्ट 2022 के टॉप टेन का 40 पर्सेंट है। रिलीज की गई लिस्ट में 1,103 भारतीय हैं, जिनमें टोटल 94 NRI हैं। विनोद शांतिलाल अडानी एंड फैमिली ऑफ अडानी ग्रुप NRI की लिस्ट में सबसे अमीर है।
यह भी पढ़ें- विदेशी निवेशक ने इस कंपनी के खरीदे लाखों शेयर, ₹64.19 लाख का किया निवेश, ₹9 के पार पहुंचा भाव, दुनियाभर में कारोबार