HomeShare Market888 दिन की FD पर 9% तक का ब्याज, इस बैंक ने...

888 दिन की FD पर 9% तक का ब्याज, इस बैंक ने बढ़ाए फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट

ऐप पर पढ़ें

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट्स की ब्याज दरों को रिवाइज किया है। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) 7 दिन से लेकर 7 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर 3.50 से 7.25 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 888 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम लोगों को अधिकतम 8.5 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन्स को 888 दिन वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9 पर्सेंट तक का ब्याज दे रहा है। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, एफडी की नई ब्याज दरें 11 अप्रैल 2023 से प्रभावी हैं। 

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के FD की ब्याज दरें 
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक अब 7 दिन से लेकर 29 दिन तक के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर 3.50 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। वहीं, 30 दिन से लेकर 45 दिन तक की एफडी पर बैंक 4 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। वहीं, 46 दिन से लेकर 90 दिन तक और 91 दिन से लेकर 180 दिन तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक क्रमशः 4.50 पर्सेंट और 5.25 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। 181 दिन से लेकर 364 दिन तक की एफडी पर बैंक 6.25 पर्सेंट और 1 साल से लेकर 18 महीने के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर बैंक 8.20 पर्सेंट का इंटरेस्ट दे रहा है।

यह भी पढ़ें- ₹260 तक जा सकते हैं सरकारी कंपनी के शेयर, कंपनी ने दिया तगड़ा डिविडेंड

889 दिन से लेकर 3 साल तक की FD पर 8% का ब्याज 
18 महीने और 1 दिन से लेकर 2 साल तक की एफडी पर इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.75 पर्सेंट का इंटरेस्ट दे रहा है। वहीं, 2 साल और 1 दिन से लेकर 887 दिन की एफडी पर बैंक 8 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। 889 दिन से लेकर 3 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर स्मॉल फाइनेंस बैंक 8 पर्सेंट का इंटरेस्ट दे रहा है। वहीं, 3 साल और 1 दिन से लेकर 4 साल तक की एफडी पर बैंक 7.50 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। 4 साल और 1 दिन से लेकर 10 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर इक्विटॉस स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.25 पर्सेंट का इंटरेस्ट दे रहा है।

यह भी पढ़ें- बिकने जा रही कर्ज में डूबी यह कंपनी, ₹2 के शेयर में हर दिन अपर सर्किट 

500 दिन की एफडी पर 8.85 पर्सेंट तक का ब्याज
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें रिवाइज की हैं। बैंक 500 दिन की एफडी पर आम लोगों को 8.15 पर्सेंट और सीनियर सिटीजन्स को 8.85 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर नई दरें 10 अप्रैल 2023 से लागू हैं।  

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular