HomeShare Market885 रुपये तक जाएगा Pyatm के शेयरों का भाव! चारों तरफ से...

885 रुपये तक जाएगा Pyatm के शेयरों का भाव! चारों तरफ से आ रही है अच्छी खबर

ऐप पर पढ़ें

पेटीएम (Pyatm Share price) के शेयरों की कीमतो में आज 8 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद कंपनी के शेयर का भाव बीएसई में 786 रुपये के करीब पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों में आई तेजी की वजह से ब्रोकरेज फर्म BofA Securities ने इस फिनटेक कंपनी को ‘बाय’ टैग दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने 885 रुपये (Paytm target price) का टारगेट प्राइस सेट किया है। 

क्या कहा है ब्रोकरेज हाउस ने?

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म BofA Securities का मानना है कि कंपनी ने रेवन्यू मोमेंटम फिर से हासिल कर लेगा। जिससे अनुमान से बेहतर प्रदर्शन होने की संभावना बढ़ गई है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि सरकारी योजना ओएनडीसी का फायदा पेटीएम को मिलेगा। कंपनी इस समय अच्छे पोजीशन में है। 

आईपीओ की ड्रीम लिस्टिंग, 1 दिन में ही पैसा डबल, निवेशक गदगद

मई में कंपनी का शानदार प्रदर्शन 

जून के पहले सप्ताह में पेटीएम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मंथली ट्रांजेक्टिंग यूजर्स (MTU) मई में 9.2 करोड़ रहा है। साल दर साल के हिसाब से MTU में 24 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। इसके अलावा पेटीएम ने 5502 करोड़ रुपये का लोन भी मई में बांटा है।  सालाना आधार पर लोन बांटने के मामले में 169 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है। बता दें, मार्च तिमाही में कंपनी का नेट लॉस गिरकर 168 करोड़ रुपये रह गया था। 

500 रुपये के नोट होंगे वापस, 1 रुपये के नए नोट होंगे जारी? जानें सच्चाई 

6 महीने में 50 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न 

पेटीएम के शेयर गुरुवार को बीएसई में 785 रुपये के लेवल पर ओपन हुए थे। दोपहर 3 बजे के करीब पेटीएम के एक शेयर का भाव 6.21 प्रतिशत की उछाल के बाद 772.15 रुपये था। बीते 6 महीने के दौरान पेटीएम के शेयरों की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular