HomeShare Market800% से ज्यादा चढ़ गया यह शेयर, एक्सपर्ट बोले- अभी आएगी और...

800% से ज्यादा चढ़ गया यह शेयर, एक्सपर्ट बोले- अभी आएगी और तेजी

एक स्मॉलकैप कंपनी के शेयरों ने पिछले 2 साल में जबरदस्त रिटर्न दिया है। यह कंपनी अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन लिमिटेड (AICL) है। कंपनी के शेयरों में लगातार हलचल बनी हुई है। पिछले 2 साल में अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के शेयरों ने 800 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी के शेयरों में और तेजी देखने को मिलेगी। अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के शेयर मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 529.05 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। 

800% से ज्यादा की आई तेजी, अब 700 रुपये के ऊपर का टारगेट प्राइस
अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के शेयरों ने पिछले 2 साल में निवेशकों को 835 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने बेंचमार्क और प्रतिस्पर्धी कंपनियों को बड़े मार्जिन से पीछे छोड़ा है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। पिछले एक साल में इस मल्टीबैगर स्टॉक में 142 फीसदी का उछाल आया है। अब हेम सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स ने बाय रेटिंग के साथ कंपनी के शेयरों का कवरेज शुरू किया है और अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के शेयरों के लिए 705 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

यह भी पढ़ें- Zomato और Blinkit होंगे एक! खबर सुन जोमैटो के शेयर को बेचने लग गए निवेशक

संबंधित खबरें

एक्सपर्ट ने कहा, 32% की आ सकती है और तेजी
अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के शेयरों में मंगलवार 7 जून 2022 के शेयर प्राइस लेवल से करीब 32 फीसदी का उछाल आ सकता है। जनवरी-मार्च तिमाही में इस स्मॉल कैप कंपनी के नतीजे काफी मजबूत रहे हैं। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 77 फीसदी बढ़कर 1,598.24 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी का प्रॉफिट 48 फीसदी बढ़कर 105.76 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों ने इस साल अब तक करीब 32 फीसदी का रिटर्न दिया है। अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 220 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई 730 रुपये है। 

यह भी पढ़ें- LIC IPO में पैसे लगाने वालों को तगड़ा नुकसान! 21% तक टूट गए शेयर, एक्सपर्ट ने दूर रहने की दी सलाह

RELATED ARTICLES

Most Popular