HomeShare Market800 रुपये के पार जाएगा राकेश झुनझुनवाला का ये फेवरेट स्टॉक, एक्सपर्ट...

800 रुपये के पार जाएगा राकेश झुनझुनवाला का ये फेवरेट स्टॉक, एक्सपर्ट ने कहा- खरीद लो

Rakesh Jhunjhunwala portfolio stock: अगर आप राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो को देखकर शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। ब्रोकरेज हाउस स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के शेयर (Star Health Insurance (STAR)) पर बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। गुरुवार को यह शेयर 5.29 पर्सेंट बढ़कर 641 रुपये पर बंद हुए। बता दें कि यह स्टॉक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल हैं।  

806 रुपये पर जाएगा शेयर 
गुरुवार को स्टार हेल्थ इंश्योरेंस शेयर की कीमत में ₹32.20 प्रति शेयर की तेज वृद्धि दर्ज की गई, इस स्टॉक में राकेश झुनझुनवाला की कुल संपत्ति लगभग ₹325 करोड़ (₹32.20 x 10,07,53,935) रुपये बढ़ गई। राकेश झुनझुनवाला के इस शेयर को लेकर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) बुलिश है। उनका मानना ​​​​है कि स्टार हेल्थ के शेयर की कीमत ₹641 के मौजूदा मूल्य से 806 रुपये प्रति शेयर के स्तर तक जा सकती है। यानी इसमें 25 फीसदी की वृद्धि की संभावना है।

यह भी पढ़ें- इस दिवालिया कंपनी को खरीद रहे मुकेश अंबानी! 8 रुपये के शेयर के बढ़ेंगे दाम

ब्रोकरेज हाउस ने क्या कहा?
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा, “स्टार हेल्थ इंश्योरेंस (स्टार) रिटेल स्वास्थ्य बीमा सेगमेंट में 32% बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत में अग्रणी स्वास्थ्य बीमा प्लेयर कंपनी है। कंपनी के पास 0.53 मिलियन एजेंट्स का एक मजबूत नेटवर्क है। इसके अलावा 12,000 से अधिक अस्पताल, 9MFY22 के 737 ब्रांच हैं।”

यह भी पढ़ें- 25 रुपये के इस शेयर ने कर दिया कमाल! निवेशकों के 1 लाख को बना दिया सीधे ₹16 लाख  

ब्रोकरेज ने आगे कहा कि इस कंपनी का स्वस्थ वित्तीय (वित्त वर्ष 16-FY20 में 18 प्रतिशत PAT CAGR और FY18-FY20 पर 15.5 प्रतिशत का औसत RoE) और मजबूत प्रबंधन है। हम वित्त वर्ष 30 तक भारतीय स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में 20 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम सीएजीआर के लिए अच्छी संभावनाएं देखते हैं। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि वे स्टार को इसके सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक के रूप में अच्छी तरह से देखते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular