ऐप पर पढ़ें
Stock to buy: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखी गई और यह 52 वीक के हाई पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में यह बैंकिंग स्टॉक (Banking stock) 4% से अधिक उछल गया। PNB के शेयर 57.40 रुपये के नए हाई पर पहुंच गए। वर्तमान में यह शेयर बीएसई पर 56.05 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। बैंक का मार्केट कैप करीब ₹61,662 करोड़ है। साल-दर-साल स्टॉक लगभग 34% बढ़ गया है। ब्रोकरेज भी इस शेयर पर बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
प्रभुदास लीलाधर की वैशाली पारेख ने पीएनबी के शेयरों (PNB Stock) को ₹57 के स्तर से ऊपर खरीदने का सुझाव दिया है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, यह शेयर आगे और तेजी से बढ़ेगा। मंगलवार की तेजी के बाद प्रभुदास लीलाधर के वाइस प्रेसिडेंट- टेक्निकल रिसर्च, वैशाली पारेख ने कहा, “पीएनबी हमारे पिछले एनालिसिस के बाद से लगभग 12% आगे बढ़ चुका है और अब पहले रेजिस्टेंस लेवल पर पहुंच रहा है। 57 रुपये से ऊपर जाने के बाद यह शेयर 80 से 100 रुपये तक की ओर बढ़ सकता है। ब्रेकआउट स्तरों का कोई भी पुलबैक या रीटेस्ट एक अच्छा खरीदारी अवसर होगा। हम इस स्टॉक को ‘Buy’ और ‘Accumulate’ करने का सुझाव देते हैं।”
यह भी पढ़ें- ड्रोन कंपनी का आ रहा IPO, 15 दिसंबर तक लगा सकेंगे दांव, प्राइस बैंड ₹52-54, ग्रे मार्केट में ₹25 प्रीमियम पर भाव
सितंबर तिमाही में 63% घटा मुनाफा
हाल ही में पीएनबी को यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी में बैंक की पूरी/आंशिक हिस्सेदारी को एक या कई चरणों में बेचने की मंजूरी मिली थी। पंजाब नेशनल बैंक का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में नेट प्राॅफिट 63 प्रतिशत घटकर 411 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में बैंक ने 1,105 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। वहीं, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 23,001.26 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में 21,262.32 रुपये थी।