HomeShare Market80 पैसे का शेयर बढ़कर ₹33 पर आ गया, ₹10 हजार का...

80 पैसे का शेयर बढ़कर ₹33 पर आ गया, ₹10 हजार का निवेश 4 लाख हो गया, आपके पास है यह शेयर

ऐप पर पढ़ें

Multibagger Stock: ट्राइडेंट लिमिटेड के शेयरों (Trident Ltd Share) ने पिछले दस सालों में लगभग 3,600% का रिटर्न दिया है। एनालिस्ट के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने 10 साल पहले इस स्टॉक में 10,000 रुपये का निवेश होता और उस पर कायम रहा तो निवेश लगभग 4 लाख हो गया होगा। बता दें कि दस साल पहले इस शेयर की कीमत मात्र 80 पैसे थी, वर्तमान में इसकी कीमत 33.70 रुपये है। पिछले पांच सालों में इस शेयर में 326% की तेजी आई है और पिछले तीन सालों में लगभग 665% की वृद्धि हुई है। 

कंपनी का कारोबार क्या है
ट्राइडेंट लिमिटेड का मार्केट कैप लगभग 17,000 करोड़ रुपये है। कंपनी  कपड़ा, कागज, धागा और रसायन बनाती है। कंपनी के प्रोडक्ट्स में तौलिए, गेहूं के भूसे से प्रिंटिंग पेपर, बुनाई और होजरी धागे और सल्फ्यूरिक एसिड शामिल हैं। कंपनी को अधिकांश रेवेन्यू निर्यात से आता है। एक्सचेंजों के पास उपलब्ध शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, कंपनी का अधिकांश हिस्सा प्रमोटरों के पास 73.19% है, जबकि सार्वजनिक शेयरधारकों के पास बाकी 25.56% हिस्सेदारी है। सार्वजनिक शेयरधारकों में, म्यूचुअल फंड और विदेशी निवेशकों के पास महत्वपूर्ण हिस्सेदारी नहीं है, जबकि खुदरा निवेशकों के पास कंपनी में लगभग 18% हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़ें- 1 महीने में पैसा डबल, पिछले महीने आया था IPO अब 190% चढ़ गया भाव, ₹128 से ₹370 पर पहुंचा शेयर

पिछले बारह महीने (टीटीएम) के आधार पर कंपनी का ईपीएस 0.83 है। स्टॉक वर्तमान में 4.56 के पीबी पर कारोबार कर रहा है। पिछले 10 सालों में, ट्राइडेंट का राजस्व वित्त वर्ष 2014 में केवल 3,868 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 23 में 6,332 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच, इसी अवधि में शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक बढ़कर 441 करोड़ रुपये हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular