ऐप पर पढ़ें
Sun Pharma Advanced Research: शेयर बाजार में पिछले 8 दिनों के दौरान सन फार्मा एडवांस के शेयरों की कीमतों में 64 प्रतिशत की तेजी आई है। शुक्रवार को कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया था। जिसके बाद शेयरों का भाव बीएसई में 423.60 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी के पीछे मार्केट रेगुलेटर सेबी ने सवाल किया है।
कंपनी ने किया डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट, शेयरों पर टूट पड़े निवेशक
सेबी के सवाल पर कंपनी दे दिया जवाब
सेबी के सवाल पर कंपनी ने अपना जवाब 4 जनवरी 20234 को जारी किया है। कंपनी ने गुरुवार को कन्फर्म किया है कि वो सेबी के नियमों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कीमतों में तेजी पर जवाब देते हुए कहा है कि वो ऐसे किसी भी जानकारी से अवगत नहीं है जिसे सेबी के नियमों के अनुसार जारी करना चाहिए। कंपनी ने स्पष्ट किया है वो 42वें जेपी मॉर्गन हेल्थ कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे। यह प्रेजेंटेशन 10 जनवरी 2024 को किया जाएगा।
डिफेंस स्टॉक शेयर बाजार में गरजा, आज बना नया रिकॉर्ड
4 लाख से अधिक का ऑर्डर
शेयर बाजार में कंपनी आज दोपहर 12.03 मिनट पर 5 साल के उच्चतम स्तर पर थे। 10 मार्च 2015 कंपनी के शेयर 594 रुपये के लेवल पर पहुंच गए थे। यह शेयर बाजार में सन फार्मा एडवांस का रिकॉर्ड हाई है। बता दें, 4,30,000 लाख ऑर्डर आज दोपहर में था।
प्रमोटर्स के पास है मालिकाना हक
शेयर बाजार में कंपनी का 52 वीक लो लेवल 160.50 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का मार्केट कैप 13,539.04 प्रतिशत का है। मौजूदा समय में कंपनी के प्रमोटर्स के पास 60 प्रतिशत से ज्यादा का हिस्सा है। हालांकि, म्युचुअल फंड्स की होल्डिंग्स 1 प्रतिशत से भी कम है। बता दें, बाजार बंद होने के समय कंपनी के शेयरों का भाव 9.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 421.75 रुपये के लेवल पर था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)