HomeShare Market7th Pay commission: होली से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA...

7th Pay commission: होली से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA Hike पर कल आएगा बड़ा फैसला! 

7th Pay commission: केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। होली से पहले सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का ऐलान (7th Pay Commission DA Hike) कर सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार कल यानी बुधवार (16 मार्च) को केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने (DA Hike) से जुड़ा फैसला कर सकती है। रिपोर्टों के मुताबिक प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल में 16 मार्च को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (Dearness Relief – DA) पर चर्चा होने की उम्मीद है।

DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद
खबर है कि सरकार महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में करीब 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। अभी यह 31 फीसदी है और इसके 34 फीसदी किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि सरकार के इस फैसले से 50 लाख से अधिक केन्द्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से अधिक पेंशनर्स को बड़ा फायदा मिलेगा। बता दें कि अगर सरकार DA बढ़ाने का फैसला करती है तो यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी होगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में जल्द ही बढ़ी हुई सैलरी आ जाएंगी।

यह भी पढ़ें- 605 रुपये के नीचे आया Paytm का शेयर, निवेशकों को 72% का नुकसान, मार्केट कैप 40,000 करोड़ के नीचे

जानिए कैसे होता है डीए कैलकुलेशन?
आपको बता दें कि DA सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन का एक घटक है, जिसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को कम करना है। बढ़ती महंगाई दर से निपटने के लिए सरकारी कर्मचारियों के प्रभावी वेतन को समय-समय पर रिवाइज किया जाता है। डीए हर साल दो बार रिवाइज किया जाता है- जनवरी और जुलाई में। चूंकि डीए जीवन यापन की लागत से संबंधित है, यह कर्मचारी से कर्मचारी के आधार पर अलग-अलग होता है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular