7th Pay Commission: हाल ही में केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए मंहगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया था। मोदी सरकार के बाद अब कर्नाटक सरकार ने राज्य कर्मचारियों के डीए को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मंगलवार को राज्य सरकार की तरफ से ऐलान किया गया कि राज्य कर्मचारियों का डीए अब 24.50% की जगह 27.25% होगा। यह 1 जरवरी 2022 की तारीख से लागू होगा। बता दें, पेंशनर्स पर भी ये नियम लागू रहेगा।
यह भी पढ़ें: बंपर रिटर्न: 38 पैसे के इस शेयर ने 1 लाख के निवेश को एक साल में ही बना दिया 1 करोड़ रुपये
कर्नाटक की राज्य सरकार की तरफ मंगलवार को रिवाइज महंगाई भत्ते को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। जिसका फायदा लाखों राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा। इससे पहले राज्य सरकार की तरफ से महंगाई भत्ते में पिछले साल किया गया था। बता दें, राजस्थान सरकार की तरफ से डीए में इजाफा किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
Karnataka Government revises the rates of Dearness Allowance (DA) payable to the State Government Employees in the 2018 Revised Pay Scales from the existing 24.50% to 27.25% of Basic Pay with effect from 1″ January 2022. pic.twitter.com/EvulQNsxqf
— ANI (@ANI) April 5, 2022
मोदी सरकार ने 3 प्रतिशत DA बढ़ाया था
केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बढ़ती महंगाई की वजह से केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए और डीआर में 3% का इजाफा किया था। जिसका फायदा 1.16 करोड़ केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा।