HomeShare Market7th pay commission: गुजरात के बाद अब केंद्र की बारी, कर्मचारियों को...

7th pay commission: गुजरात के बाद अब केंद्र की बारी, कर्मचारियों को मिलने वाला है DA का तोहफा

7th pay commission: सातवें वेतन आयोग के तहत गुजरात सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता यानी डीए में इजाफे का ऐलान किया है। गुजरात के बाद अब केंद्र सरकार भी जल्द ही डीए में बढ़ोतरी कर सकती है। यह संभव है कि इस माह के अंत तक बढ़ोतरी का ऐलान हो जाए।  

कितनी होगी बढ़ोतरी: सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। ये बढ़ोतरी छमाही आधार पर होती है। साल 2022 की पहली छमाही के लिए बढ़ोतरी हो चुकी है। इस बार 3 फीसदी बढ़ाई गई थी। अब यह बढ़ोतरी 4 फीसदी तक हो सकती है। नई बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 38 फीसदी हो सकता है। ये फैसला दिसंबर तक के लिए प्रभावी होगा।

गुजरात में कितनी बढ़ोतरी: सातवें वेतन आयोग के प्रावधानों के तहत गुजरात सरकार के कर्मचारियों के मंहगाई भत्त में तीन प्रतिशत वृद्धि करने की घोषणा की, जो एक जनवरी 2022 से प्रभावी होगी। इससे राज्य सरकार के 9.8 लाख कर्मियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा। इस वृद्धि से राजकोष पर सालाना 1400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

नहीं आएगा आठवां वेतन आयोग: हाल ही में सरकार ने बताया था कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वां केंद्रीय वेतन आयोग गठित करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। मतलब ये कि 7वां वेतन आयोग की सिफारिशें ही लागू रहेंगी।

ये पढ़ें-मालामाल कर चुके ये 3 केमिकल स्टॉक्स, सिर्फ एक साल में 115% तक दिया रिटर्न

RELATED ARTICLES

Most Popular