HomeShare Market775% डिविडेंड देने का किया ऐलान, होली बाद रिकॉर्ड डेट, ₹10 का...

775% डिविडेंड देने का किया ऐलान, होली बाद रिकॉर्ड डेट, ₹10 का है एक शेयर 

ऐप पर पढ़ें

Stock Dividend: स्मॉल कैप कंपनी Taparia Tools ने निवेशकों को 775% डिविडेंड देने का ऐलान किया है। Taparia Tools ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया- वित्त वर्ष 2022-2023 के लिए अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी गई है। इसके लिए 16 मार्च 2023 को रिकॉर्ड डेट तय है। मतलब हुआ, इस दिन तक के रिकॉर्ड डेट वाले निवेशक डिविडेंड के दायरे में आएंगे।

कैसे थे तिमाही नतीजे
दिसंबर तिमाही के दौरान Taparia Tools ने ₹193.32 करोड़ की शुद्ध बिक्री दर्ज की, जो कि साल दर साल आधार पर 2.37% अधिक है। एक साल पहले इस तिमाही में 188.85 करोड़ दर्ज किया गया था। कंपनी का नेट प्रॉफिट 19.29 करोड़ रुपये है। एक साल पहले इसी तिमाही में प्रॉफिट 18.10 करोड़ रुपये था। साल दर साल में यह 6.62% बढ़ा है।

Tata के इन 3 शेयरों से झुनझुनवाला फैमिली ने एक ही दिन कमा लिए ₹240 करोड़, आपने लगाया है दांव?

आपको बता दें कि Taparia Tools का शेयर ₹10.50 के स्तर पर है। यह 52 सप्ताह का निचला स्तर है। पिछले 1 साल में स्टॉक 4.72% गिर गया है। स्टॉक ने 13 सितंबर 2022 को ₹12.14 के 52-सप्ताह के उच्च स्तर को टच किया था। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी ने 69.72% की प्रमोटर शेयरहोल्डिंग और 30.28% की सार्वजनिक हिस्सेदारी दर्ज की।

 99% टूटकर ₹9 पर आ गया यह शेयर, 1 लाख का निवेश घटकर ₹324 रह गया, अब बिकने जा रही कंपनी

बता दें कि यह Taparia Tools एक स्मॉल-कैप कंपनी है जो पूंजीगत सामान उद्योग में काम करती है। यह कंपनी मशीन, हीट ट्रीटमेंट, पॉलिशिंग, निकल क्रोम प्लेटिंग और अन्य उत्पादन सुविधाएं कंपनी की निर्माण सुविधाओं का हिस्सा हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular