मल्टीबैगर कंपनी वीरम सिक्योरिटीज लिमिटेड (Veeram Securities) अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। स्मॉल-कैप कंपनी 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, कंपनी हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी। वीरम सिक्योरिटीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयर इश्यू की रिकॉर्ड डेट को रिवाइज किया है। कंपनी के बोर्ड ने अब 15 अक्टूबर 2022 की रिकॉर्ड डेट फिक्स की है। पहले, बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर 2022 थी। वीरम सिक्योरिटीज के शेयर अब 14 अक्टूबर को एक्स-बोनस पर ट्रेड करेंगे।
शेयरों ने दिया 700% से ज्यादा का रिटर्न
वीरम सिक्योरिटीज के शेयरों ने पिछले करीब सवा 5 साल में लोगों को 750 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 31 जुलाई 2017 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 3.80 रुपये के स्तर पर थे। वीरम सिक्योरिटीज के शेयर 12 अक्टूबर 2022 को बीएसई में 33.05 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 31 जुलाई 2017 को वीरम सिक्योरिटीज के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने इनवेस्टमेंट को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा करीब 8.70 लाख रुपये होता।
यह भी पढ़ें- मुनाफा कमाने के बाद मल्टीबैगर स्टॉक को राधाकिशन दमानी ने बोला Bye, बेच दिए लाखों शेयर
कंपनी ने इस साल बांटे हैं अपने शेयर
वीरम सिक्योरिटीज के शेयर साल 2022 में स्प्लिट भी हुए हैं। स्मॉल-कैप कंपनी के शेयर 18 अप्रैल 2022 को एक्स-स्प्लिट पर ट्रेड कर रहे थे। वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1:5 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट अनाउंस किया था। यानी, 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में सब-डिवाइड किया गया था। वीरम सिक्योरिटीज के शेयरों ने इस साल 69 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 68 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं।
यह भी पढ़ें- एक साल में 400% का रिटर्न, दिग्गज निवेशक ने खरीद लिए कंपनी के 1 लाख शेयर
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।