ऐप पर पढ़ें
ब्लूचिप कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज अपने शेयरहोल्डर्स को बड़ा तोहफा दे रही है। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) ने हर शेयर पर 7200 पर्सेंट डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यानी, कंपनी वित्त वर्ष 2022-23 के लिए हर शेयर पर 72 रुपये का डिविडेंड देगी। साल 2021 के बाद पिछले दो साल में कंपनी की तरफ से दिया जाने वाला यह सबसे ज्यादा डिविडेंड है।
13 अप्रैल है डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने डिविडेंड के लिए गुरुवार 13 अप्रैल 2023 की रिकॉर्ड डेट फिक्स की है। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने मार्च 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए हर शेयर पर 5650 पर्सेंट (हर शेयर पर 56.50 रुपये) डिविडेंड दिया था। ट्रेंडलाइन के डेटा के मुताबिक, कंपनी ने 2 जुलाई 2001 के बाद से अब तक 25 बार डिविडेंड दिया है। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 4268.40 रुपये पर बंद हुए हैं। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज 80 से ज्यादा देशों में ऑपरेट करती है। डेयरी, बेकरी और स्नैक्स कैटेगरी में कंपनी की स्थिति काफी मजबूत है।
यह भी पढ़ें- 3680% तक का रिटर्न देने वाली कंपनी बांटेगी शेयर, लगी बेचने की होड़
अब तक कंपनी के शेयरों ने दिया 31588% का रिटर्न
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयरों ने शुरुआत से लेकर अब तक 31,588 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 22 मार्च 1996 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 13.47 रुपये के स्तर पर थे। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर 12 अप्रैल 2023 को 4268.40 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 4680 रुपये है। वहीं, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 3150 रुपये है।
यह भी पढ़ें- 888 दिन की FD पर 9% तक का ब्याज, इस बैंक ने बढ़ाया इंटरेस्ट रेट
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।