भारतीय अर्थव्यवस्था में हो रही रिकवरी के बीच सरकारी बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) सबसे बेहतरीन दांव बना हुआ है। यह बात घरेलू ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटीज ने कही है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि मजबूत PCR, अच्छे कैपिटलाइजेशन, स्ट्रांग लायबिलिटी फ्रेंचाइची और बेहतर एसेट क्वॉलिटी आउटलुक से बैंक को फायदा होगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 0.86 फीसदी की तेजी के साथ 512.55 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं।
बाय रेटिंग के साथ 720 रुपये का टारगेट प्राइस
एक्सिस सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा है, ‘हमारा मानना है कि क्रेडिट कॉस्ट नॉर्मलाइजेशन और बेहतर ऑपरेशनल परफॉर्मेंस के कारण FY22-24E में डबल डिजिट में 15 फीसदी से ज्यादा का ROE देखने को मिलेगा।’ घरेलू ब्रोकरेज हाउस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। साथ ही, 720 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ इसे अप्रैल 2022 के अपने टॉप स्टॉक पिक के रूप में रिकमंड किया है।
यह भी पढ़ें- 2000 रुपये पर जाएगा HDFC Bank का शेयर, अभी खरीदने पर होगा तगड़ा फायदा, एक्सपर्ट बुलिश
संबंधित खबरें
SBI का अनसिक्योर्ड लेंडिंग प्रोफाइल मजबूत
एसेट्स, डिपॉजिट, ब्रांच, ग्राहकों की संख्या और एंप्लॉयीज के मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है। एसबीआई की मौजूदगी देश भर में है। एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है, ‘हमारा मानना है कि SBI का अनसिक्योर्ड लेंडिंग प्रोफाइल मजबूत है, इसमें 90 फीसदी से ज्यादा सैलरीड गवर्नमेंट एंप्लॉयीज हैं। रिटेल बुक ट्रैक्शन 15 फीसदी के करीब है, जो कि मजबूत है।’ होम लोन और ऑटो लोन्स में बैंक का मार्केट शेयर 20 फीसदी से ज्यादा है।
यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप की कंपनी खरीद रही इस कंपनी में हिस्सेदारी, खबर के बाद खूब हो रही शेयरों की खरीदारी
एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है, ‘कोर बैंकिंग के अलावा, SBI की सब्सिडियरीज भी और वैल्यू ऐड करेंगी। बैंक की क्रेडिट कार्ड्स, इंश्योरेंस (लाइफ एंड जनरल), एसेट मैनेजमेंट, पेंशन फंड्स, इनवेस्टमेंट बैंकिंग, इंस्टीट्यूशनल और रिटेल बैंकिंग जैसे कई फाइनेंशियल सर्विसेज ऑपरेशंस में मजबूत मौजूदगी है। इनमें से ज्यादातर फाइनेंशियल सर्विसेज स्टेबल रिटर्न जेनरेट कर रही हैं और बैंक के ओवरऑल परफॉर्मेंस को सपोर्ट कर रही हैं।’