HomeShare Market71 रुपये से बढ़कर ₹710 पर पहुंचा टाटा ग्रुप का यह शेयर,...

71 रुपये से बढ़कर ₹710 पर पहुंचा टाटा ग्रुप का यह शेयर, दो साल में ही निवेशकों के 1 लाख बन गए ₹10 लाख

Multibagger Stock: टाटा ग्रुप (Tata group) का स्मॉल-कैप स्टॉक तेजस नेटवर्क (Tejas network) ने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। दो साल में कंपनी के शेयर लगभग 900% का रिटर्न दिया है। यानी प्रति शेयर ₹645 बढ़ा है। दो सालों में निवेशकों की संपत्ति 10 गुना बढ़ी है। अकेले चालू वर्ष में स्टॉक में अब तक लगभग 68% की तेजी आई है। 

एक शेयर की कीमत ₹710 है
वर्तमान में दलाल स्ट्रीट पर स्टॉक ₹710 से ऊपर है। बीएसई पर, तेजस नेटवर्क के शेयर मंगलवार को ₹16.55 या 2.38% की तेजी के साथ ₹710.50 पर बंद हुए। स्टॉक ने दिन के हाई ₹717 के स्तर को छुआ था। मौजूदा बाजार प्राइस पर कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹10,807.41 करोड़ है। 16 अक्टूबर, 2020 को बीएसई पर शेयर लगभग ₹71.7 थे। इस साल 17 और 18 अक्टूबर को वीकेंड की छुट्टी होने के कारण बाजार बंद था। इस दौरान इस शेयर ने 900% का रिटर्न (Multibagger stock return) दिया है। 

यह भी पढ़ें- डिफेंस सेक्टर में अडानी की बड़ी डील: 400 करोड़ में खरीद डाली ये दिग्गज कंपनी

निवेशकों को दस गुना मुनाफा
जिन निवेशकों ने 16 अक्टूबर 2020 को तेजस नेटवर्क्स के स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया था, उन्हें अपने निवेश पर 900% रिटर्न मिला है। उनकी संपत्ति 10 लाख रुपये बढ़ गई। इससे पहले, इस साल 10 अक्टूबर को स्टॉक ने ₹773 के 52-वीक हाई को भी छुआ था। 8 मार्च, 2022 को ₹359.50 के अपने 52-लो पर पहुंचा था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular