HomeShare Market7000 रुपये के ऊपर पहुंचा टाटा ग्रुप का यह स्टॉक, दिया 67000%...

7000 रुपये के ऊपर पहुंचा टाटा ग्रुप का यह स्टॉक, दिया 67000% से ज्यादा रिटर्न

टाटा ग्रुप के एक शेयर ने तगड़ा रिटर्न दिया है। यह शेयर टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) का है। टाटा ग्रुप के इस मल्टीबैगर IT स्टॉक ने 67,000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 7,000 रुपये के स्तर के पार पहुंच गए हैं। टाटा एलेक्सी के शेयरों ने पिछले 2 साल में 1,000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं, कंपनी के शेयर इस अवधि में 11 गुना से ज्यादा चढ़ गए हैं। 

1 लाख रुपये के बन गए होते 66.5 करोड़ रुपये
टाटा एलेक्सी के शेयर 5 अप्रैल 1996 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 10.63 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 10 मार्च 2022 को बीएसई में 7,072 रुपये के स्तर पर हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में 67,300 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 5 अप्रैल 1996 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय में यह रकम 66.5 करोड़ रुपये के करीब होती। इस पीरियड में कंपनी के शेयरों में सिर्फ 10,000 रुपये का इनवेस्टमेंट आज की तारीख में 66 लाख रुपये से ज्यादा होता।  

यह भी पढ़ें- करोड़पति बनकर रिटायर होना है तो कहां कर सकते हैं निवेश? क्या होनी चाहिए आपकी रणनीति
 2 साल में ही 10 लाख रुपये से ज्यादा का फायदा 
टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) के शेयरों ने पिछले 2 साल में जबर्दस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने 1,000 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया। 3 अप्रैल 2020 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में टाटा एलेक्सी के शेयर 594.05 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 10 मार्च 2022 को बीएसई में 7,072 रुपये के स्तर पर हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 3 अप्रैल 2020 को टाटा एलेक्सी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय में इसकी वैल्यू 11.90 लाख रुपये होती। यानी, कंपनी के शेयरों में इनवेस्टमेंट पर सीधे 10 लाख रुपये से ज्यादा का फायदा होता। 

यह भी पढ़ें- एक्सपर्ट ने कहा- कुछ ही दिन में डॉली खन्ना का यह स्टॉक देगा जोरदार प्रॉफिट, दी खरीदने की सलाह

स्टॉक पर बुलिश हैं मार्केट एक्सपर्ट
टाटा एलेक्सी का मार्केट कैप 43,900 करोड़ रुपये के करीब है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 2581.20 रुपये है। वहीं, टाटा एलेक्सी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई 7949 रुपये है। स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट अब भी इस मल्टीबैगर स्टॉक पर बुलिश हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular