ऐप पर पढ़ें
GDP Data: चालू वित्त वर्ष 2023-24 में देश की इकोनॉमी 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। सरकारी अनुमान के मुताबिक भारत की जीडीपी चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 296.58 लाख करोड़ रुपये (3,570 अरब डॉलर) रहने की उम्मीद है। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष में इकोनॉमी ग्रोथ 7.2 प्रतिशत थी।
विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा: इस बीच, रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े जारी कर दिए हैं। आंकड़ों के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 2.75 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 623.2 अरब अमेरिकी डॉलर हुआ।
खबर अपडेट हो रही है