ऐप पर पढ़ें
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने RBL बैंक पर ₹2.27 करोड़ का जुर्माना लगाया है। बैंक ने यह जुर्माना लोन वसूली एजेंटों पर कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए लगाया है। प्राइवेट बैंक के प्राइवेट बैंक के RBL बैंक के शेयरों में आज लगभग 3% की गिरावट देखने को मिली। बैंक के शेयर इस साल YTD में अब तक 25% तक टूट चुके हैं। वहीं, चार साल में यह शेयर लगभग 80% तक टूट चुका है। इस दौरान इसकी कीमत 687 रुपये (31 मई 2019 का बंद भाव) से गिरकर वर्तमान भाव 137.55 रुपये तक पहुंच गई है।
बैंक ने क्या कहा?
केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2021-22 के दौरान मुंबई स्थित इस बैंक के वसूली एजेंटों के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच के बाद केंद्रीय बैंक ने “नियामक अनुपालन में कमी” देखी है। आरबीआई ने कहा कि प्राइवेट बैंक यह सुनिश्चित करने में विफल रहा कि उस अवधि के दौरान उसके द्वारा लगाए गए लोन वसूली एजेंटों ने डराने-धमकाने या उत्पीड़न का सहारा नहीं लिया। साथ ही उनकी हायरिंग के समय बैंक ने पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था।
अडानी से भी बड़ा है इस कंपनी का संकट, 79% टूट गया शेयर, महीने भर पहले अडानी ग्रुप को दिया था झटका
RBI ने पहले ही चेताया था
2022 में आरबीआई ने वित्तीय संस्थानों को सलाह देते हुए एक सर्कुलर जारी किया था जिसमें “सख्ती से यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे या उनके एजेंट किसी भी प्रकार की धमकी या उत्पीड़न का सहारा नहीं ले सकते हैं। इस तरह के मामले को “गंभीरता से देखा” जाएगा।” बता दें कि आरबीएल बैंक को दिसंबर तिमाही में 34 प्रतिशत का मुनाफा हुआ था और यह ₹209 करोड़ हो गया। इससे पहले वित्त वर्ष 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक ने ₹156 करोड़ का लाभ कमाया था।