HomeShare Market67 रुपये से बढ़कर ₹1,390 का हुआ यह शेयर, सालभर में ही...

67 रुपये से बढ़कर ₹1,390 का हुआ यह शेयर, सालभर में ही निवेशकों के 1 लाख बन गए 20 लाख रुपये

Multibagger Stock: जेनसोल इंजीनियरिंग (Gensol Engineering Ltd) उन शेयरों में से एक है जिसने पिछले अपने निवेशकों को कम समय में ही मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने 1,390.65 रुपये पर बंद हुआ है। इससे पहले शुक्रवार को शेयर 1,426.45 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में यह शेयर अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न (Stock Return) दिया है। इस दौरान यह शेयर 67 रुपये से बढ़कर ₹1,390 का हो गया।  

Gensol Engineering Ltd शेयर प्राइस हिस्ट्री
Gensol Engineering Ltd के शेयर प्राइस हिस्ट्री के मुताबिक, पिछले तीन सालों  में स्टॉक की कीमत में 18 अक्टूबर, 2019 को ₹63.41  थी। अब बढ़कर 1,390.65  रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान इसने 2,093.11% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यानी,  अगर आपने तीन साल पहले स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता  तो आपको ₹21.93 लाख रिटर्न मिलता। वहीं, सालभर में यह शेयर 67 रुपये से बढ़कर ₹1,390 का हो गया। इस दौरान इस शेयर ने 1,948.69% का रिटर्न दिया। अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में सालभर पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो अब यह रकम बढ़कर 20 लाख रुपये हो जाती।

यह भी पढ़ें- दिवाली पर मुकेश अंबानी तगड़ी शाॅपिंग की तैयारी में…खरीदने जा रहे इस बड़ी कंपनी को, जानिए क्या है डील?

कंपनी के बारे में
जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड एक स्मॉल-कैप कंपनी है जो commercial services इंडस्ट्री में एक्टिव है। कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सौर परियोजनाओं के लिए संचालन सेवाएं देती  है। अहमदाबाद और मुंबई में कार्यालयों के साथ, फर्म 18 भारतीय राज्यों में मौजूद है। इसके पास केन्या, चाड, गैबॉन, मिस्र, सिएरा लियोन, यमन, ओमान, इंडोनेशिया और फिलीपींस में भी वर्तमान परियोजनाएं हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular