शेयर बाजार लगातार दबाव में है। इस साल अब तक सेंसेक्स में 5,500 अंक से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। हालांकि, कुछ पेनी स्टॉक्स ऐसे भी हैं, जिन्हें बाजार की गिरावट के बाद भी जोरदार रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर बीएलएस इंफोटेक लिमिटेड (BLS Infotech) का है। कंपनी के शेयरों ने पिछले 3 महीने से भी कम में निवेशकों को 650 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 31 दिसंबर 2021 को सिर्फ 0.63 रुपये के स्तर पर थे।
1 लाख रुपये के बन गए होते 7.8 लाख रुपये
बीएलएस इंफोटेक लिमिटेड के शेयर 31 दिसंबर 2021 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 0.63 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 8 मार्च 2022 को बीएसई में 4.93 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। बीएलएस इंफोटेक के शेयरों ने 3 महीने से कम में भी 650 पर्सेंट से अधिक रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने 31 अक्टूबर 2021 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय में यह पैसा 7.8 लाख रुपये से अधिक होता। यानी, 3 महीने से कम में ही पैसा लगाने वालों को करीब 7 लाख का फायदा होता।
यह भी पढ़ें- 20 रुपये तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, सोना और चमका
सिर्फ एक साल में 2500 पर्सेंट का दिया रिटर्न
बीएलएस इंफोटेक के शेयरों ने एक साल में निवेशकों को 2,494 फीसदी का रिटर्न दिया है। 15 मार्च 2021 को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 0.19 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 8 मार्च 2022 को 4.93 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने पिछले साल 15 मार्च को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 25.94 लाख रुपये के करीब होता। बीएलएस इंफोटेक का मार्केट कैप 215 करोड़ रुपये के करीब है।
यह भी पढ़ें- 4 रुपए वाले शेयर की बढ़ी खरीदारी, अडानी का नाम जुड़ते ही परफॉर्मेंस ने चौंकाया