Stock To Buy: अगर आप शेयर बाजार से कमाई करने की सोच रहे हैं तो आप आईआईएफएल के शेयरों (IIFL Stock) पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, इस फाइनेंस कंपनी (finance Stock) के शेयर पर मार्केट एक्सपर्ट बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा सिक्योरिटीज का मानना है कि शेयर में आने वाले दिनों में और तेजी जारी रह सकती है। बता दें कि आईआईएफएल के शेयर (IIFL Stock) अगस्त 2020 से अपट्रेंड में हैं। इस दौरान यह शेयर ₹65 से बढ़कर ₹365 के स्तर पर पहुंच गया है। यानी इस दौरान इसने अपने शेयरहोल्डर्स को लगभग 460 प्रतिशत रिटर्न (Stock Return) दिया है। IIFL Finance Ltd के शेयर आज 364.65 रुपये पर बंद हुए हैं।
₹365 प्रति शेयर है टारगेट
ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा सिक्योरिटीज का मानना है कि लंबी अवधि में यह शेयर लगभग 80% का मुनाफा करा सकता है। ब्रोकरेज ने लंबी अवधि के लिए इसका टारगेट प्राइस ₹650 प्रति शेयर तय किया है। आईआईएफएल के शेयर की कीमत आज ₹365 प्रति शेयर है, ब्रोकरेज इस वित्तीय स्टॉक में लगभग 80 प्रतिशत की तेजी की उम्मीद कर रहा है।
यह भी पढ़ें- इस कंपनी के साथ जुड़ने वाला है अडानी का नाम, डेली अपर सर्किट मार रहा शेयर, 21 दिन में 115% का रिटर्न
क्या कहते हैं ब्रोकरेज?
IIFL शेयरों पर तेजी के कारण पर बोलते हुए वेंचुरा सिक्योरिटीज ने कहा, “शेयर की कीमत ₹74 (अक्टूबर 2020) से ₹346.55 (21 मार्च) तक बढ़ गई। स्टॉक ने लगातार औसत से ऊपर कारोबार किया और सुपर ट्रेंड सकारात्मक मोड में रहा। इसके बाद स्टॉक ने 22 अप्रैल में 395 रुपये का नया हाई बनाते हुए हाई बॉटम्स और हाई टॉप के साथ एक रेंज में कारोबार किया।” उन्होंने आगे कहा, ”स्टॉक ने 21 मार्च से 22 अगस्त तक 250/400 की रेंज में कारोबार किया, जो औसत से वापस उछल रहा है। इस वित्तीय स्टॉक पर ‘बाय’ टैग देते हुए संभावित टारगेट ₹450 और ₹650 प्रति शेयर है।”
यह भी पढ़ें- इस कंपनी के चेयरमैन ने बोर्ड से दिया इस्तीफा, खबर सुन निवेशकों में खुशी, शेयर खरीदने को टूटे
(Disclaimer: ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें ब्रोकिंग कंपनी के हैं, न कि लाइव हिन्दुस्तान के।)