ऐप पर पढ़ें
Future group share: फ्यूचर ग्रुप (Future group) की एक कंपनी फ्यूचर एंटरप्राइजेज (Future enterprises share) के शेयर में आज तूफानी तेजी है। कंपनी के शेयर में आज सोमवार को लगभग 8.33 पर्सेंट की तेजी है। फ्यूचर एंटरप्राइजेज के शेयर इंट्रा डे कारोबार में एनएसई पर 8.33% की तेजी के साथ 65 पैसे पर ट्रेड कर रहे हैं। आपको बता दें कि फ्यूचर एंटरप्राइजेज दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है।
शेयरों में तेजी की वजह
फ्यूचर एंटरप्राइजेज के शेयरों में तेजी के पीछे एक बड़ी वजह है। वजह लेंडर्स की होने वाली एक मीटिंग है। दरअसल, कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि उसकी 11 अप्रैल को लेंडर्स के साथ बैठक होने वाली है। कंपनी ने कहा है कि हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि लेनदारों की समिति (सीओसी) की बैठक मंगलवार, 11 अप्रैल, 2023 को होने जा रही है। बता दें कि पहले भी यह बैठक होने वाली थी लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया था। इस कंपनी के शेयर करीब 100 प्रतिशत तक टूट चुका है।
99 पर्सेंट तक टूट गया है शेयर
कंपनी के शेयर पिछले कुछ सालों से लगातार बिकवाली के प्रेशर में हैं। यह शेयर पिछले पांच साल में 99% तक गिरा है। इस दौरान इसकी कीमत 49 रुपये से टूटकर वर्तमान प्राइस तक आ गई है। वहीं, पिछले एक साल में फ्यूचर एंटरप्राइजेज के शेयर 90% तक लुढ़का है। सालभर पहले इस शेयर की कीमत लगभग 7 रुपये तक थी। इस साल YTD की बात करें तो इसमें करीबन 64% तक की गिरावट है। पिछले एक महीने में फ्यूचर एंटरप्राइजेज का शेयर 35% गिरा है। हालांकि, पिछले पांच सत्र से इसमें तेजी है और इस दौरान यह करीबन 19% चढ़ा है।
यह भी पढ़ें- 225 साल पुराने चीनी कंपनी दूसरी बार देगी डिविडेंड का तोहफा! इस मीटिंग पर टिकी निवेशकों की निगाह
दिवाला प्रक्रिया में शामिल कंपनी
आपको बता दें कि हाल ही में किशोर बियानी की कंपनी फ्यूचर एंटरप्राइजेज को दिवाला समाधान प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इसके बाद उधारदाताओं की बकाया राशि की वसूली के लिए फर्म को नीलाम करने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। बीते 7 मार्च को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण की मुंबई पीठ ने कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) शुरू करने का आदेश दिया। एनसीएलटी ने कंपनी के मामलों के प्रबंधन के लिए एक समाधान पेशेवर को नियुक्त किया है। सीआईआरपी के शुरू होने के साथ कंपनी का प्रबंधन अब समाधान पेशेवर के पास है और निदेशक मंडल की शक्तियां निलंबित हैं।